रांची : झारखंड के पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय के अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में सदस्य के रूप में पुलिस उप-महानिरीक्षक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड एवं पुलिस अधीक्षक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, झारखण्ड, राँची उपस्थित रहे. बैठक में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित कुल 160 लंबित मामलों पर विचार किया गया, जिसमें से 153 मामलों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया एवं 04 मामलों को विभिन्न कारणों से लंबित रखा गया तथा 03 मामलों को नियमानुसार अस्वीकृत किया गया. उक्त बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में स्वीकृत नियुक्तियों में बाल आरक्षी के पद पर 62, महिला आरक्षी के पद पर 24, आरक्षी के पद पर 66 तथा अग्निक चालक के पद पर 01, कुल-153 पदों पर आश्रितों को नियुक्त किया गया. अनुकंपा नियुक्ति एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय है, जिसका उद्देश्य दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है. (नीचे भी पढ़ें)
इस दिशा में पुलिस मुख्यालय स्तर से निरंतर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व में 9 अक्तूबर 2025 को आहूत पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक में कुल 85 मामलों पर विचार किया गया था, जिसमें से कुल 84 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किया गया था. झारखंड पुलिस अपने कर्मियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के प्रति सदैव संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा ऐसी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है.







