• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, September 29, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand dgp meeting : झारखंड की डीजीपी ने दुर्गा पूजा को लेकर की अहम बैठक, हॉट स्पॉट पर नजर रखने का दिया आदेश

Jharkhand dgp meeting : झारखंड की डीजीपी ने दुर्गा पूजा को लेकर की अहम बैठक, हॉट स्पॉट पर नजर रखने का दिया आदेश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के द्वारा सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक तथा राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर की जाने वाली प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के क्रम में क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, हजारीबाग, दुमका, चाईबासा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, धनबाद, जमशेदपुर तथा जिलों के सभी पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा त्योहार में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर तैयारियों के संबंध में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड को अवगत कराया गया. बैठक में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों से राज्य में त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने तथा प्रत्येक जिले में नियंत्रण कक्ष में 24X7 पुलिस पदाधिकारी व बल की प्रतिनियुक्ति करने, बलों का मोवेलाईजेशन करते समय पुलिस पदाधिकारी नियुक्त करने एवं प्रत्येक घटित घटना की सूचना पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारियों एवं महानिदेशक नियंत्रण कक्ष, पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, राँची को देने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही आगामी दुर्गा पूजा त्योहार के अवसर पर निर्देश दिए गए कि सभी पूजा पंडालों (लाईसेंसी / गैर-लाईसेंसी) का सत्यापन करना, वरीय पदाधिकारी द्वारा पंडालों में भौतिक रूप से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना, पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में बलों / महिला बलों / दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना। साथ ही प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी अपने पास वायरलेस सेट रखना, पूजा स्थलों तक जाने वाले मार्गों/भीड़-भाड़ वाले जगहों पर समुचित ट्रैफिक व्यवस्था करना, सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था करना, पंडालों में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश / निकासी समुचित व्यवस्था करना, पंडालों में रोशनी / पब्लिक संबोधन सिस्टम की व्यवस्था करना एवं सी०सी०टी०वी० कैमरा लगाना, ड्रोन द्वारा सर्विलांस करना सहित संवेदनशील पूजा पंडालों को चिन्हित कर कड़ी निगरानी रखना, संयुक्त नियंत्रण कक्ष से लगातार (24×7) निगरानी करना, अग्निशमन, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था कराना, पुलिस / इमरजेंसी सेवा नम्बर उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वॉलेंटियर (पुलिस-मित्र) रखने एवं भीड़-भाड़ वाले पंडालों में आपातकालीन बाहर जाने का रास्ता व्यवस्थित करना एवं आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किया जाना, जिलों में प्रतिनियुक्त बल को दंगा रोधी संसाधनों से लैस करते हुये सभी जगहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना एवं क्यू०आर०टी० टीम तैयार कर सजग रखना, आवश्यकतानुसार पुलिस हेल्पडेस्क बनाना एवं त्योहार के मद्देनजर अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई करना, असमाजिक तत्वों द्वारा छेड़-खानी/चोरी/छिन्नतई आदि जैसे अपराधों पर रोकथाम हेतु विशेष निगरानी करना, सुरक्षा बलों के लिए भोजन/पानी/आवासन आदि की व्यवस्था करना, सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण या आपत्तिजनक पोस्ट डालकर अथवा अफवाह फैला कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों पर विशेष निगरानी रखना एवं असमाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करना, कई जगहों पर पूजा के नाम पर अवैध चंदा उगाही की जाती है जिसे चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना, डांडिया नृत्य/अन्य नृत्य समारोह में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना, दुर्गा-पूजा मूर्ति विसर्जन की तिथि एवं जुलूस मार्गों का सत्यापन करना जुलूस मार्गों में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों एवं विवादस्पद क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी/बलों की प्रतिनियुक्ति करना। साथ ही मूर्ति विसर्जन घाटों / नदियों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करना, जुलूस का वीडियोग्राफी / ड्रोन द्वारा सर्विलांस करने, साउण्ड सिस्टम द्वारा उतेजक गानों के प्रयोग पर नियंत्रण करने, विसर्जन स्थल पर सुरक्षा का विशेष व्यवस्था करना, डी० जे० के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्गत न्यायादेश का अक्षरशः अनुपालन कराना, विजयादशमी समारोह में महिलाओं/बच्चों एवं बुर्जुगों के सुरक्षा, भगदड़ एवं विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो जिसके लिए सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय व्यवस्थित करने को कहा गया. साथ ही उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को सांप्रदायिक दंगों से संबंधित दर्ज कांडों, लंबित वारंट / कुर्की का निस्पादन करने, अवैध मादक पदार्थ / शराब के विरूद्ध छापामारी करने, जिला के संवेदनशील जगहों (हॉट स्पॉट) को चिन्हित करते हुए वैसे स्थानों से लगातार आसूचना संकलन करने, थाना एवं जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक करने एवं स्थानीय लोगों से लगातार सम्पर्क बनाये रखते हुए सघन गश्ती एवं चेकिंग करने का निर्देश दिया. इस बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के अतिरिक्त टी० कंदसामी, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, मनोज कौशिक, अपर पुलिस महानिदेशक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, राँची, प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, पंकज कम्बोज, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड, चौथे मनोज रतन, पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड एवं पुलिस अधीक्षक, अभियान, झारखण्ड भौतिक रूप से उपस्थित रहें.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur visit of jharkhand vidhansabha samity : झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी, प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
खबर

Jamshedpur visit of jharkhand vidhansabha samity : झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी, प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

September 28, 2026
Jamshedpur congress : चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विशाल मार्च एवं प्रदर्शन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई ने लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur congress : चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विशाल मार्च एवं प्रदर्शन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई ने लिया हिस्सा

September 28, 2026
Jamshedpur jmm protest : चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जेएमएम का जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका गया पुतला
खबर

Jamshedpur jmm protest : चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जेएमएम का जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका गया पुतला

September 28, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती पर डोमजूडी में भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ, सप्ताह में तीन दिन चलेंगी कक्षाए

jamshedpur bjp-जमशेदपुर में बैंक डकैती,फायरिंग, चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर भाजपा महानगर ने चिंता जतायी, पुलिस प्रशासन से आम नागरिकों, व्यापारियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Jamshedpur border area police : कपाली में शब्बीर हत्याकांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rural road issue : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा गांव के बीचों-बीच गड्ढा बना लोगों के लिए परेशानी

Tata motors : टाटा मोटर्स में सोमवार शाम तक बोनस समझौते पर लग सकती है मुहर, कर्मचारियों की निगाहें समझौते पर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती पर डोमजूडी में भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ, सप्ताह में तीन दिन चलेंगी कक्षाए

jamshedpur bjp-जमशेदपुर में बैंक डकैती,फायरिंग, चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर भाजपा महानगर ने चिंता जतायी, पुलिस प्रशासन से आम नागरिकों, व्यापारियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Jamshedpur border area police : कपाली में शब्बीर हत्याकांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rural road issue : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा गांव के बीचों-बीच गड्ढा बना लोगों के लिए परेशानी

Tata motors : टाटा मोटर्स में सोमवार शाम तक बोनस समझौते पर लग सकती है मुहर, कर्मचारियों की निगाहें समझौते पर

Jamshedpur bindal mall firing breaking : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग की घटना में शामिल चार साजिशकर्ता गिरफ्तार, रायपुर से हुई गिरफ्तारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News