रांची / जमशेदपुर : जीएसटी घोटाले को लेकर झारखंड में एक बार फिर से ताबड़तोड़ छापामारी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने की है. यह छापामारी 750 करोड़ के जीएसटी के घोटाले से सम्बंधित है. इडी की टीम रांची, कोलकाता, मुंबई और जमशेदपुर में एक साथ करीब 28 जगहों में छापामारी कर रही है. बताया जाता है जमशेदपुर के स्क्रैप समेत अन्य कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ़ बबलू जायसवाल के भी 6 से अधिक ठिकानों पर छापामारी चल रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

बबलू जायसवाल को पहले भी इस मामले में इडी जेल भेज चुकी है. यह छापामारी दूसरे दौरान की कार्रवाई है. इससे पहले भी इसलिए मामले में कार्रवाई हो चुकी है. जमशेदपुर में सर्किट हाउस एरिया, बिस्टुपुर, जुगसलाई, आदित्यपुर समेत अन्य स्थानों पर छापामारी की जा रही है. इसके अलावा रांची के पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापामारी की जा रही हैं रांची में करीब 6 स्थानो पर छापामारी चल रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इससे पहले इडी ने शिव कुमार देवड़ा और अमित अग्रवाल उर्फ़ विक्की भालोटिया को इस मामले ने गिरफ्तार किया था. इन लोगों से हुई पूछताछ के दौरान जीएसटी घोटाले में फर्जी बिल बना कर सरकार को नुक़सान पहुंचाने में और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली थी. इडी को पूछताछ में पता चला कि बग़ैर सामग्रियों की ख़रीद बिक्री किये ही कागजी व्यापार दिखा कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का अनुचित लाभ उठाया गया और इस धंधे में और भी लोगों को शामिल हैं. इन सूचनाओं की प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद इडी ने जीएसटी घोटाले में दूसरे दौर की छापामारी शुरू की है.



