• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 21, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand election commissioner : झारखंड में मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 02 एवं 03 सितम्बर को रांची में, देश-विदेश से प्राप्त 230 एब्सट्रैक्ट्स में 80 चयनित, 57 शोध-पत्रों पर तकनीकी सत्रों में होगा विश्व के लोकतांत्रिक देशों में मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी का तुलनात्मक अध्ययन, देखिये – video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को रांची के धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 02 एवं 03 सितम्बर को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “वोटर रजिस्ट्रेशन एंड वोटर रजिस्टर्स 2026” आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन का उदघाटन सत्र 02 सितम्बर को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक होगा. उन्होंने बताया कि सम्मेलन का आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखण्ड द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखण्ड के सहयोग से किया जा रहा है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम), रांची, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची तथा सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची इसके नॉलेज पार्टनर हैं. सम्मेलन में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखण्ड के कुलपति प्रो. सारंग मेधेकर, एनयूएसआरएल के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल, आइआइएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव तथा सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञ भाग लेंगे। विशिष्ट अतिथियों में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद सहित निर्वाचन एवं अकादमिक क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे. उदघाटन सत्र में “वोटर रजिस्ट्रेशन व वोटर रजिस्टर्स” विषयक पुस्तक एवं सम्मेलन की स्मारिका का लोकार्पण भी किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

के. रवि कुमार ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (इंटरनेशनल आइडिया) की अध्यक्षता ग्रहण करने के उपरांत भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के क्रम में देश के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन कार्यालयों को निर्वाचन से संबंधित अलग-अलग विषयों पर शोध का दायित्व दिया गया था. इसी क्रम में झारखण्ड को “वोटर रजिस्ट्रेशन व वोटर रजिस्टर्स” विषय पर शोध का दायित्व मिला. उन्होंने बताया कि इस विषय पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों, रिसर्च स्कॉलर्स एवं निर्वाचन विषय के शिक्षाविदों से शोध-पत्रों के एब्सट्रैक्ट्स आमंत्रित किए गए थे. कुल 230 एब्सट्रैक्ट्स प्राप्त हुए, जिनमें नॉलेज पार्टनर्स की टीम द्वारा मूल्यांकन के बाद 80 एब्सट्रैक्ट्स का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के विषय-विशेषज्ञों से भी शोध-पत्र आमंत्रित किए गए. पूरी प्रक्रिया के बाद कुल 57 शोध-पत्रों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है, जिन्हें सम्मेलन के विभिन्न तकनीकी सत्रों में विषयवार प्रस्तुत किया जाएगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शुद्ध, समावेशी, अद्यतन एवं विश्वसनीय मतदाता सूची लोकतांत्रिक निर्वाचन व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। सम्मेलन में मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची निर्माण से जुड़े प्रशासनिक, कानूनी, सामाजिक, तकनीकी एवं अकादमिक पहलुओं के साथ व्यावहारिक चुनौतियों और बेहतर कार्यप्रणालियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि दो दिनों के तकनीकी एवं अकादमिक सत्रों में मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली प्रबंधन, डिजिटाइजेशन, मतदाताओं की समावेशिता तथा लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े उभरते विषयों पर चर्चा होगी. इसमें निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी, नीति-निर्माता, विधि विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, पत्रकार एवं सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे. के. रवि कुमार ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े व्यावहारिक अनुभवों और अकादमिक शोध को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है. देश-विदेश के अनुभवों, शोध-पत्रों एवं विशेषज्ञों के विचारों से मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची प्रबंधन की वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों को समझने तथा बेहतर कार्यप्रणालियों की पहचान करने में सहायता मिलेगी. सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्ष एवं सुझाव भविष्य में निर्वाचन प्रबंधन की प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी, समावेशी एवं विश्वसनीय बनाने में उपयोगी सिद्ध होंगे. इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखण्ड के राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अपर्णा, आइआइएम रांची के लिबरल आर्ट्स विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. चार्वाक पति, एनयूएसआरएल रांची के विधि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आनंदकुमार आर. शिंदे, सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बीके सिन्हा तथा सहायक प्रोफेसर डॉ. आशुतोष कुमार पांडेय सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural narwa visharjan julus : नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई, खान प्रबंधक मनोज कुमार की टीम ने निकाला विरर्जन जुलूस, भारी संख्या में महिला-पुरुषों ने विसर्जन जुलूस में भाग किया
खबर

October 21, 2026
Khunti school principal attacked : खूंटी के आरसी मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल को स्कूल में ही मारी गोली, लहूलुहान फादर बेनेडिक्ट बारला स्कूल में बेहोश पड़े मिले, खूंटी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर

India to target the entire terror network : सिर्फ आतंकियों को नहीं, उनके पूरे नेटवर्क को बनाएंगे निशाना, पाक विदेश मंत्री के सामने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक, एससीओ की बैठक में रक्षामंत्री के बयान से पाक में खलबली

Next Post
jharkhand bjp attack on congress : परिसीमन मामले पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, 2008 की गलती के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा

jharkhand bjp attack on congress : परिसीमन मामले पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, 2008 की गलती के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा

Jamshedpur youth absconded with girl’s mobile : पीएम मॉल से चाईबासा की युवती का मोबाइल लेकर भागा उसका फॉलोअर, जमशेदपुर आई युवती पीएम मॉल में मिली युवक से, युवक घर बात करने के नाम पर फोन लेकर हुआ चंपत   

Jamshedpur youth absconded with girl’s mobile : पीएम मॉल से चाईबासा की युवती का मोबाइल लेकर भागा उसका फॉलोअर, जमशेदपुर आई युवती पीएम मॉल में मिली युवक से, युवक घर बात करने के नाम पर फोन लेकर हुआ चंपत   

south eastern railway rpf action : आरपीएफ ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में चोरी करने वाले को चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, गाड़ी से चाईबासा से चोरी करने चक्रधरपुर जाता था धराया युवक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur theft : एमजीएम थाना क्षेत्र में मेला घूमने गया था पूरा परिवार, चोरों ने घर से लाखों के आभूषण उड़ाये

Jamshedpur dispute during Durga puja – कदमा में पूजा पंडाल घूमने आए लोगों के बीच विवाद, मारपीट और पथराव में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी घायल, देखिए – video

Adityapur murder – आदित्यपुर में चाकूबाजी से युवक की हत्या, तीन अन्य घायल

Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur theft : एमजीएम थाना क्षेत्र में मेला घूमने गया था पूरा परिवार, चोरों ने घर से लाखों के आभूषण उड़ाये

Jamshedpur dispute during Durga puja – कदमा में पूजा पंडाल घूमने आए लोगों के बीच विवाद, मारपीट और पथराव में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी घायल, देखिए – video

Adityapur murder – आदित्यपुर में चाकूबाजी से युवक की हत्या, तीन अन्य घायल

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News