जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आरपीएफ ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत एक व्यक्ति को आरपीएफ और जीआरपी ने तीन महंगे मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद निसार के रुप में उसकी पहचान हुई. उसको गिरफ्तार किया गया और फिर उसको जेल भेजा जा रहा है. उसने पूछताछ में कहा कि आरोपी विशेष रूप से चोरी की नीयत से अपनी स्कूटी से चाईबासा से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन आता था. (नीचे भी पढे)
उसने टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में सवार यात्रियों के मोबाइल चुराए थे. यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में आरपीएफ टीम टाटानगर और जीआरपी चक्रधरपुर के संयुक्त प्रयास से की गई. स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे निसार को जब रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से चोरी के तीनों मोबाइल बरामद हुए.




