• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 20, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-fights-against-corona-virus-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वेब कास्टिंग के माध्यम से झारखंड के सारे जिला परिषद, मुखिया, वार्ड पार्षद, जन प्रतिनिधियों को किया संबोधित, जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री कैंटीन के माध्यम से चूड़ा, गुड़ और चना उपलब्ध कराया जाएगा, जिनका राशन कार्ड नहीं, उन्हें भी मिलेगा अनाज

jharkhand-fights-against-corona-virus-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वेब कास्टिंग के माध्यम से झारखंड के सारे जिला परिषद, मुखिया, वार्ड पार्षद, जन प्रतिनिधियों को किया संबोधित, जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री कैंटीन के माध्यम से चूड़ा, गुड़ और चना उपलब्ध कराया जाएगा, जिनका राशन कार्ड नहीं, उन्हें भी मिलेगा अनाज
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : पूरा देश, पूरी दुनिया आज कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर से गुजर रही है। इस संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। यह बात अब झारखंड तक भी पहुंच रही है। आज देश के क्या हालात हैं, इससे हम सब वाकिफ हैं। इस महामारी से बचने के लिए कई तरीकों को अपनाया जा रहा है। हम झारखंड के लोग मजबूत इरादे वाले हैं। हमने जो ठाना है। उसे पूरा भी किया है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं। बस इस महामारी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। एकजुट होकर बुद्धिमत्ता व जागरूकता से महामारी को करारा जवाब देना है। सरकार पूरी तरह से तैयार है। इस लड़ाई में राज्य की जनता को भी अपनी महती भूमिका निभानी है। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते समय उचित दूरी बनाना बेहद आवश्यक है। हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि हम भीड़भाड़ वाले जगह से परहेज करें। भीड़-भाड़ ना हो यह सुनिश्चित करें। यह मेरा आप सभी से अनुरोध है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। श्री सोरेन वेबकास्टिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला परिषद, मुखिया, वार्ड पार्षद समेत जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
जिनका राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी मिलेगा अनाज
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौर जीविका व जिंदगी का है। सभी को परेशानी हो रही है। पूरा देश लॉकडाउन है। इस वजह से मनरेगा का कार्य बंद है, फैक्ट्रियां बंद हैं, कहीं काम नहीं हो रहा है। क्योंकि समूह में लोग ना रहें यह सुनिश्चित किया जा रहा है। समूह में रहने से यह संक्रमण बड़ी तेजी से फैल सकता है। ऐसी स्थिति में सरकार जरूरतमंदों को सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। 600 दाल-भात केंद्र के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। थानों में भी भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जा चुका है। दो माह का राशन अग्रिम उपलब्ध कराया गया है, जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं है। इस स्थिति में गांव के मुखिया ऐसे लोगों की सूची जिला के उपायुक्त को उपलब्ध कराएं। उन्हें तत्काल अनाज मिलेगा। मुख्यमंत्री कैंटीन योजना के तहत सभी जरूरतमंदों को चूड़ा, गुड़ और चना का वितरण किया जाएगा। पेंशन भी लाभुकों को दिया जा रहा है।
दूसरे राज्यों में फंसे झारखंडवासियों हो रही है मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार की तलाश में अन्य राज्य गए झारखंड वासियों का भी सरकार ख्याल रख रही है। उन्हें दो वक्त का भोजन मिले। यह सुनिश्चित किया जा रहा है, इसके लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही इन लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम की स्थापना हुई है। जहां लोग अपनी समस्याओं को दर्ज करा रहे हैं और उसका निदान भी करने का प्रयास सरकार लगातार कर रही है। दूसरे राज्य में फंसे लोगों के परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए 181 पर फोन किया जा सकता है।
बाहर से आए लोग सहयोग करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग विभिन्न राज्य से झारखंड आए हैं। वे 14 दिनों तक अपने घरों में ही रहें। किसी से मिले नहीं। अपने परिजनों से भी उचित दूरी बनाकर कर रहें। इन 14 दिनों में अगर संक्रमण से संबंधित किसी तरह का लक्षण प्रतीत नहीं होता है तो यह सुखद संदेश है। अन्यथा किसी भी तरह की परेशानी यानी सूखी खांसी, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत अस्पताल जाएं। सरकार आपको अपने संरक्षण में रखकर इलाज सुनिश्चित करेगी। इस कार्य में आपका सहयोग बेहद जरूरी है।
पंचायत भवनों में रहने का किया जा रहा है इंतजाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्हें झारखंड में रहने की समस्या हो रही है , उनके लिए सरकार द्वारा पंचायत भवनों में रहने की व्यवस्था की जा रही है l मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिला, प्रखंड और और पंचायत स्तर पर क्लस्टर के माध्यम से भी लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है , इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है l सरकार लॉक डाउन की स्थिति में सभी लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए मुकम्मल इंतजाम कर रही है l
अफवाहों पर ध्यान न दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें। बेहद जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। बेवजह घूमने वालों की सूचना थाना को दें। इस बात का सदैव ध्यान रखें कि लोग समूह में ना रहें। गांव के मुखिया, वार्ड पार्षद इसके प्रति लोगों को जागरूक करें। लोग जितने जागरूक होंगे। संक्रमण फैलने का खतरा उतना ही कम होगा।इस मौके पर अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का और मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल जी तिवारी मौजूद थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur theft : कदमा में बंद घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
खबर

Jamshedpur theft : कदमा में बंद घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

September 20, 2026
Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी
खबर

Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी

September 19, 2026
tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये
खबर

tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये

September 19, 2026
Next Post
जमशेदपुर : रेड क्रॉस ने लगातार पांचवे दिन किया रक्तदान, अन्नदान, सेनिटाइजर और मास्क का वितरण

जमशेदपुर : रेड क्रॉस ने लगातार पांचवे दिन किया रक्तदान, अन्नदान, सेनिटाइजर और मास्क का वितरण

jharkhand-corona-virus-sunday-update-झारखंड में कुल 196 की कोरोना वायरस की हुई जांच, 190 नेगेटिव, 6 की रिपोर्ट का इंतजार, जमशेदपुर में 14 की हुई जांच, एमजीएम अस्पताल के कोरोना वार्ड की कटी बिजली, तीन को वार्ड से छुट्टी, दो अब भी इलाजरत, एक मरीज अपनी पत्नी की डर से घर जाने को तैयार नहीं

jharkhand-corona-virus-sunday-update-झारखंड में कुल 196 की कोरोना वायरस की हुई जांच, 190 नेगेटिव, 6 की रिपोर्ट का इंतजार, जमशेदपुर में 14 की हुई जांच, एमजीएम अस्पताल के कोरोना वार्ड की कटी बिजली, तीन को वार्ड से छुट्टी, दो अब भी इलाजरत, एक मरीज अपनी पत्नी की डर से घर जाने को तैयार नहीं

tata-steel-tmh-कोरोना वायरस के लिए टाटा स्टील ने की ''बड़ी तैयारी'', जमशेदपुर में टीएमएच के 500 से ज्यादा बेड की तैयारी, नोवामुंडी, झरिया, वेस्ट बोकारो व धनबाद में भी व्यवस्था, जानिये क्या है टीएमएच की तैयारी, टीएमएच के ये तीन टिप्स से बच सकते है आप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur theft : कदमा में बंद घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Horoscope Know Your Day Sunday 20th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 20 सितंबर 2026

Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी

tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये

jharkhand cm mother in hospital : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का अस्पताल में चल रहा इलाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में रूपी सोरेन से की मुलाकात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News