गढ़वा: गढवा जिले महुलिया मोड़ पर गुरुवार की शाम को पुलिस पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 80 लोगों को नामजद व 400 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि घटनास्थल से 24 बाइक बरामद की है. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बलों की तैनाती की है. विदित हो कि महुलिया गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी थी. घटना के बाद लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा. इसी बीच ग्रामीणों ने अचानर पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया. जिसमें 25 से अधिक पुलिस पदाधिकारी व जवान घायल हो गए. इसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. अभी फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



