रांची/ जमशेदपुर: झारखंड में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. दिन में चिलचिलाते धूप ने लोगों को परेशान किया. वहीं गुरुवार को राज्य के कुछ हिस्सों में शाम बाद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा चक्रधरपुर में दर्ज की गयी जबकि रांची में ओलावृष्टि भी हुई थी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 41.8 डिग्री डालटेनगंज का रिकॉर्ड किया गया. वही मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है. 19 से 21 तक राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है.
(नीचे भी पढ़ें)19 को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में हीटवेव का अलर्ट है. 20 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में लू का अलर्ट है. वही 21 को गढ़वा, पलामू, चतरा लातेहार, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में हीटवेव का अर्लट है.



