गिरिडीह: रोटरी गिरिडीह द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी कैंप के छट्ठे दिन रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो संजीव ठाकुर उपस्थित हुए एवं कैंप का निरीक्षण किया.साथ ही अमेरिका के वर्जीनिया यूनिवर्सिटी से आए विश्व प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ टॉम गैम्पर को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने रोटरी गिरिडीह द्वारा आयोजित इस कैंप की काफी प्रशंसा की, और कहा रोटरी का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा ही है. उन्होंने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया जो विदेश से आकर निःशुल्क सेवा दे रहे हैं.18 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम के द्वारा 16 लोगों का प्लास्टिक सर्जरी किया गया.इस कैंप में अभी तक कुल 63 लोगों का प्लास्टिक सर्जरी किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
कैंप के सफल आयोजन रोटरी के अध्यक्ष डॉ मो. आजाद, सचिव अमित गुप्ता, कैंप संयोजक प्रदीप डालमिया, सुभाष घोष, राजेंद्र बगड़िया, नबीन सेठी, प्रमोद अग्रवाल, गुणवंत सिंह मोंगिया, प्रमोद कुमार, उत्तम दत्ता, लक्खी गौरीसरिया, शंभू जैन, पियूष मुसद्दी , चरणजीत सिंह, डॉ तारकनाथ देव, डॉ विनय गुप्ता, डॉ सज्जन डोकानिया, डॉ शशि भूषण चौधरी, डॉ राम रतन केडिया, शंभू जैन, देवेंद्र सिंह, सारंग केडिया, प्रभाष दत्ता, संतोष अग्रवाल, मनीष तर्वे, मंजीत सिंह, अमित डे, अशोक अग्रवाल, राजन जैन, विकास बगड़िया, राजेंद्र भारतिया, कृतिका भारतिया, स्नेह सेठी, इंट्रेक्ट क्लब ऑफ कार्मेल स्कूल के बच्चों अहम योगदान रहा.



