
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित मधुसूदन बिल्डर के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग की टीडीएस टीम ने सर्वे की है. बताया था कि मधुसूदन बिल्डर्स की ओर से टीडीएस की कटौती में काफी गड़बड़ी की गई है. इसके अलावा टीडीएस की कटौती के पैसे को जमा करने में भी हेराफेरी की गई है. रांची से आयी टीडीएस की टीम ने पहले सुबह के वक़्त मधुसूदन बिल्डर्स के दफ्तर में पहुंचे. यहां के सारे कर्मचारियों और अधिकारियों के अलावा मधुसूदन बिल्डर्स के प्रोपराइटर से भी पूछताछ की गई. बताया जाता है कि वहां से बड़े पैमाने पर दस्तावेज भी आयकर विभाग के टीडीएस की टीम लेकर गई है. उस में गड़बड़ी हुई है, इसकी पुष्टि हुई है लेकिन आयकर विभाग इस पर अब तक कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दे रही है. बताया जाता है कि आयकर विभाग के टीडीएस टीम पिछले काफी दिनों से मधुसूदन बिल्डर के दस्तावेजों की जांच कर रही थी. इसकी जांच में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई थी, जिसके बाद सर्वे टीम ने यह दावा बोला.






