• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-government-initiative-झारखंड सरकार ने 27 खिलाड़ियों को सौंपे सीधी नियुक्ति पत्र, 9 खिलाड़ी नहीं आये तो घर जाकर सरकार पहुंचायेगी नियुक्ति पत्र

jharkhand-government-initiative-झारखंड सरकार ने 27 खिलाड़ियों को सौंपे सीधी नियुक्ति पत्र, 9 खिलाड़ी नहीं आये तो घर जाकर सरकार पहुंचायेगी नियुक्ति पत्र
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है. इस कड़ी में पहले सभी जिलों में खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और आज प्रतिभाशाली तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इन खिलाड़ियों ने न्यूनतम संसाधनों के बाद भी जो मुकाम हासिल किया है, वह निश्चित रूप से तारीफ के काबिल है. हेमन्त सोरेन ने मंगलवार 27 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह में यह बातें कहीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल लोगों के रग-रग में बसा है. बस उसे तराशने की जरूरत है. इस दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है. आने वाले दिनों में खेलों और खिलाड़ियों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा. खेल की दुनिया में झारखंड की शुरू से ही अलग पहचान रही है. यहां के नौजवानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इस राज्य के कई खिलाड़ियों में अपने प्रदर्शन का लोहा देश आज दुनिया में मनवाया है. इन खिलाड़ियों ने अपना, अपने राज्य और देश का नाम रोशन किया है. इन खिलाड़ियों को अब आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का का काम सरकार ने शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है और आगे निरंतर जारी रहेगा. खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने के साथ उन्हें सरकार का हिस्सेदार बनाया जाएगा. (पूरी खबर नीचे पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को आज सीधी नियुक्ति का लाभ नहीं मिला है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. सरकार सभी खेलों और खिलाड़ियों के लिए नई कार्ययोजना के साथ सामने आएगी. यह तो अभी शुरुआत है. राज्य के सभी खिलाड़ियों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा. राज्य में खेलों के लिए वातावरण बने, इसके लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी. इस दिशा में राज्य में विभिन्न खेलों से संबंधित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि यहां के खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिले और अपने प्रदर्शन के बदले अपनी मुकाम को हासिल कर सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं और क्षमताएं हैं. ऐसे में विकास की गति को तेज कर देश को अग्रणी राज्यों में अपने राज्य को शामिल किया जा सकता है. हमारी सरकार अपने संसाधनों का पूरा सदुपयोग कर राज्य को हर क्षेत्र में आगे ले जाने की मुहिम में जुट चुकी है. इस सिलसिले में जनहित से जुड़े विषयों को लेकर सरकार कटिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के गठन के कुछ ही महीने हुए थे कि वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में पूरी देश और दुनिया आ गयी. झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहा. सारी व्यवस्थाएं ठप हो गई. लेकिन इस दौरान राज्यवासियों में हिम्मत का परिचय देते हुए सरकार को पूरा सहयोग किया. यही वजह है कि जनता के सहयोग से कोरोना से निपटने में काफी सफलता हासिल की. सरकार के बेहतर प्रबंधन का नतीजा है कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है. देश के कई राज्यों में यह फिर तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में हमें पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की इन विषम परिस्थितियों में राज्य के हर क्षेत्र में हर तबके के लोगों और व्यवस्थाओं को मजबूत करने का प्रयास सरकार कर रही है. इस मौके पर खेल विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि 27 खिलाड़ियों को मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया, जबकि एक खिलाड़ी को पहले ही नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है. जिन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिला है, उन्हें गृह विभाग में नौकरी दी गई है. उन्होंने यह भी बताया कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 27 खिलाड़ियों में 17 महिला खिलाड़ी और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल है. (पूरी खबर नीचे पढ़ें)

खिलाड़ियों में तीरंदाज़ी- लखी मंडल, जयलक्ष्मी लागुरी, तुलसी हेंब्रम, सुमनलता मुर्मू और सुकमति पूर्ति, वुशु-कुमारी प्रियंका, इंदु मुंडा, राहुल मिंज, ज्योति कुमारी और दीपक बहादुर तितुंग, कराटे-अर्पणा कुमारी, देवानंद बास्के, सीमा कुमारी सिन्हा और विमला मुंडा, लॉनबाल-कविता कुमारी, आलोक लकड़ा,, मोहम्मद आबुतालिब अंसारी, राजीव कुमार साहू और नूतन मंजू मिंज, ताइक्वांडो-मनीषा सिंह,फणी भूषण प्रसाद, परवीन अख्तर, और प्रीति कुमारी, साइकिलिंग-नवीन कुमार राम और राकुमार भट्ट, हैंडबॉल-वासिऊल हसन, बॉक्सिंग-संगीता खलखो शामिल है. इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा और पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य मंत्रालय की सचिव पूजा सिंघल विशेष रूप से उपस्थित थीं. इस समारोह के दौरान नौ खिलाड़ी अनुपस्थित थे. उनकी अनुपस्थिति में 9 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दी जायेगी.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

September 3, 2026
Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण
खबर

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

September 3, 2026
Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

September 3, 2026
Next Post

jamshedpur-senior-citizen-जमशेदपुर में सीनियर सिटीजन के लिए बनेगा सीनियर सिटीजन होम, मुख्यमंत्री से मिले लोग

jamshedpur-criminals-activity-सोनारी में असामाजिक तत्वों ने राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए रोका जुस्को का सड़क निर्माण, जनता उखड़ी, जुस्को को कहा-सड़क बनाइये, हम लोग खड़े रहकर काम करायेंगे

jamshedpur-criminals-activity-सोनारी में असामाजिक तत्वों ने राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए रोका जुस्को का सड़क निर्माण, जनता उखड़ी, जुस्को को कहा-सड़क बनाइये, हम लोग खड़े रहकर काम करायेंगे

jamshepur-mangla-haat-जमशेदपुर का मंगलाहाट का मुद्दा मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंचा, मुख्यमंत्री ने दुकानदारों को कहा-किसी को बेरोजगार होने नहीं देंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News