• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
19 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-government-झारखंड के आवासीय विद्यालयों का संचालन आदर्श विद्यालयों की तर्ज पर होगा, छात्रावास को दुरुस्त करने का आदेश, नयी बहालियों के लिए मांगी रिक्तियां, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में लगायी अधिकारियों की क्लास

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जन उपयोगी योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर लागू करें. वैसी योजनाएं जिनका रिजल्ट संतोषजनक नही है उन योजनाओं की समीक्षा कर उनकी कार्य पद्धति में बदलाव लाएं. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत संचालित स्कूलों में शिक्षकों की रिक्तियां को भरने के लिए नियमावली बनाए तथा उन रिक्तियों पर एक तय समय सीमा के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करें. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं. इस मौके पर उनके साथ मंत्री चंपई सोरेन भी थे. मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के द्वारा संचालित सभी आवासीय विद्यालयों को आदर्श विद्यालयों की तर्ज पर संचालित करें. मुख्यमंत्री ने निर्देश किया कि आवासीय विद्यालयों के परिसरों को आधुनिक मॉडल के अनुरूप बनाएं. इन विद्यालयों में हॉकी, फुटबॉल आर्चरी इत्यादि खेल, मेडिकल सेवा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों में पठन-पाठन गुणवत्ता पूर्ण हो. बैठक में विभागीय सचिव अमिताभ कौशल ने बताया कि राज्य में कुल 175 आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिसमें बालक आवासीय विद्यालय 98 और बालिका आवासीय विद्यालय 45 हैं. इन आवासीय विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की रिक्तियों के विरुद्ध मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के उपरांत अंशकालीन शिक्षकों की सेवा घंटी के आधार पर ली जा रही है. विभागीय सचिव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की बोर्ड की परीक्षा में आवासीय उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 91.45 प्रतिशत रहा है जिसमें 69.02 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें. बैठक में विभागीय सचिव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि संविधान की धारा 275 (1) योजना अंतर्गत राज्य में कुल 23 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं, इनमें से 7 विद्यालयों का संचालन एनजीओ द्वारा किया जा रहा है. राज्य में और 13 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय संचालित करने का लक्ष्य है. जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में 69 नए स्वीकृत किए गए हैं. 69 में लगभग 53 विद्यालयों के लिए जमीन भी उपलब्ध करा दिया गया है. मुख्यमंत्री ने बैठक में आश्रम विद्यालयों के अद्यतन कार्य प्रगति पर अलग से समीक्षा करने का निर्देश भी दिया. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा राज्य में जितने भी छात्रावास संचालित हो रहे हैं इन छात्रावासों का सर्वे करें. जो छात्रावास क्रियाशील नहीं है उन्हें क्रियाशील करें. ऐसे छात्रावास जो टूटे-फूटे हैं उन्हें रिपेयर करें तथा पानी, बिजली, बेड एवं रसोई के संचालन हेतु कार्य योजना तैयार करें. मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कल्याण विभाग के तहत शहीद ग्राम विकास योजना पर जो कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को अगले 1 साल में पूरा करें। शहीद ग्राम विकास योजना के तहत जो भी गांव चिन्हित है उन ग्रामों का कायाकल्प करें. कार्य करने से पहले ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय भी अवश्य स्थापित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले हैं झारखंड के जनजातीय शहीदों के जन्मस्थली का समग्र विकास हमसब की प्राथमिकता होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों से कहा कि दिसंबर 2020 के अंत तक बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल म्यूजियम के प्रस्तावित सभी कार्यों को पूरा करें. मुख्यमंत्री ने म्यूजियम के संचालन के लिए सोसाइटी बनाने का भी निर्देश दिया. बैठक में मुख्यमंत्री ने डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान के कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री ने जनजातीय इतिहास, जनजातीय समुदाय की आर्थिक स्थिति, उनके भाषा दर्शन तथा जनजाति ज्ञान एवं दृष्टिकोण संबंधित अध्ययन एवं शोध कार्य को मजबूत करने पर बल दिया. टीआरआई निदेशक रणेंद्र कुमार ने डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान के कार्य प्रगति की जानकारी विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखी. मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिव को निर्देशित किया कि वनाधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत पट्टा एवं सामुदायिक पट्टा वितरण कार्य में तेजी लाएं. मुख्यमंत्री ने विधिक सहायता एवं चिकित्सा सहायता योजना की भी समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. बैठक में प्रज्ञा फाऊंडेशन कल्याण गुरुकुल के कार्य प्रगति की भी जानकारी दी गई. बैठक में सरना, मसना, जाहेरस्थान, एवं हड़गड़ी घेराबंदी योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए विभागीय सचिव ने बताया कि इन स्थलों के विकास के लिए पेयजल, कमरा-बरामदा तथा बैठने के लिए चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण करवाने का कार्य विभाग द्वारा किये जाने की योजना है. इस निमित्त वित्तीय वर्ष 2020-21 में 89.00 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है. बैठक में बिरसा आवास योजना, ग्रामीण कल्याण अस्पताल, पहाड़िया स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुर्वेदिक केंद्र के अद्यतन स्थिति की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई. बैठक में राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चम्पई सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, सचिव अमिताभ कौशल, टीआरआई निदेशक रणेंद्र कुमार सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल
खबर

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

October 22, 2026
Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व
खबर

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

October 21, 2026
Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान
खबर

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

October 21, 2026
Next Post
tata-workers-union-committee-meeting-टाटा वर्कर्स यूनियन का मंगलवार को आहूत कमेटी मीटिंग पर लगी रोक, जानें क्या है मामला, अब कब होगा कमेटी मीटिंग

tata-workers-union-committee-meeting-टाटा वर्कर्स यूनियन का मंगलवार को आहूत कमेटी मीटिंग पर लगी रोक, जानें क्या है मामला, अब कब होगा कमेटी मीटिंग

jamshedpur-crime-कदमा में भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष के बेटे ने टीएसपीडीएल यूनियन के सहायक सचिव के घर पर मचाया उपद्रव, पत्नी के साथ मारपीट व 12 साल की बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप, एक को भीड़ ने पकड़ा

horoscope-know-how-will-be-your-day-भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार-8 दिसंबर 2020

horoscope-know-how-will-be-your-day-भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार-8 दिसंबर 2020

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

Jamshedpur gathering of devotees : साकची गोलचक्कर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांसद विद्युत वरण महतो ने मां दुर्गा के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद, कहा- विकसित भारत का सपना साकार होने की दिशा में अग्रसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News