
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत वर्कर्स फ्लैट निवासी अनीस झा के घर पर सोमवार की रात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंद जी प्रसाद के बेटे सिद्धांत प्रसाद द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई, साथ ही पत्नी और बेटी के गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली गई. वहीं उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया गया. इस घटना में स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को पकड़ा गया. इधर अनीस ने घटना की सूचना कदमा थाना को दी जिसके बाद एक पीसीआर वैन घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया. थोड़ी देर बाद अनीस और उसका परिवार कदमा थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे. अनीस टीएसपीडील के यूनियन के सहायक सचिव है, घटना के संबंध में अनीस ने बताया कि नंदजी प्रसाद के बेटे सिद्धांत और उनके भगीना रोशन कुमार के बीच दुर्गा पूजा में सोशल मीडिया पर कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके भगिना के ऊपर मामला दर्ज किया गया था. इसी बात को लेकर सोमवार की रात सिद्धांत 20-25 अन्य युवकों के साथ घर पर घुस आया और उनकी पत्नी कंचन झा, बेटी आयुषी झा और भगिना रोशन कुमार के साथ बहस करने लगा. इस बीच उसने पत्नी और बेटी के साथ झड़प भी की. सभी राजनीति का धौंस दिखा रहे थे. उन्होंने पत्नी और बेटी के गले से चेन छीन लिया. जिस मोबाइल से उनकी बेटी घटना का वीडियो बना रही थी उन्होंने उसे भी छीन कर लिया. इधर जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो वे लोग वहां से फरार हो गए. हालांकि उनमें से एक युवक पकड़ा गया है.वहीं नंद जी प्रसाद के का कहना है कि उन्हें अभी तक घटना की जानकारी नहीं है, वे घटना के वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ थे.






