जमशेदपुर : दिशोम गुरू शिबू सोरेन को पद्मभूषण देने पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने खुशी का इजहार किया है. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के महानायक और आदिवासी समाज के हक-अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया. उन्हें मरणोपरांत लोक कल्याण, सामाजिक न्याय और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को देखते हुए दिया गया है. (नीचे भी पढे)

राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया. उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित थी. विधायक ने कहा कि आज का दिन झारखंड के प्रत्येक व्यक्ति के लिए गौरव का क्षण है. झारखंड वासियों के दिलों में बसते है गुरु जी दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने अलग झारखंड की मांग को जन आंदोलन बनाया था यह कभी बुलाया नहीं जा सकता. गुरु जी के आशीर्वाद और उनके विचारों के साथ ही आज जुगसलाई विधानसभा की जनता की सेवा कर रहा हूँ.







