• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 14, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand health good news : झारखंड में 6 मेडिकल कॉलेज खोलने का रास्ता साफ, 4000 करोड़ से बनेगी आधुनिक मेडिको सिटी, राज्य को जल्द मिलेगा दूसरा ऐम्स, खुलेंगी 2 मेडिसिन टेस्टिंग लैब, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले डॉ. इरफान

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नई दिल्ली : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी गुरुवार को नयी दिल्ली स्थित निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से सौजन्य भेंट के लिए पहुँचे. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय के तमाम वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. मंत्री डॉ. अंसारी ने न केवल केंद्रीय मंत्री को झारखंडी हस्तनिर्मित अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई गंभीर और दूरदर्शी मांगें भी मजबूती से रखीं. बैठक के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड में मेडिको सिटी की मांग को प्राथमिकता दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उन्हें अक्सर दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है. स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित एक सम्पूर्ण मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर (मेडिको सिटी) राज्य के लिए आवश्यक है. डॉ. अंसारी ने नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) नॉर्म्स का हवाला देते हुए बताया कि झारखंड जैसे राज्य में जनसंख्या अनुपात के हिसाब से कम से कम 39 मेडिकल कॉलेज होने चाहिए, जबकि वर्तमान में केवल 9 ही हैं. उन्होंने 6 नए मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति अनिवार्य है. राज्य में 213 इंपैनल्ड अस्पतालों के आयुष्मान भारत योजना के तहत लंबित भुगतान पर भी मंत्री ने चिंता जताई. उन्होंने बताया कि इडी के हस्तक्षेप के कारण भुगतान बाधित है, जिससे मरीजों और अस्पतालों को गंभीर दिक्कतें हो रही हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए. डॉ. अंसारी ने संथाल परगना में एम्स स्थापना पर केंद्रीय सरकार का आभार जताते हुए राजधानी रांची में भी एम्स की स्थापना की मांग की. उन्होंने कहा कि रांची राज्य की चिकित्सा गतिविधियों का केंद्र है और वहां एक एम्स की सख्त जरूरत है. साथ ही उन्होंने 100 वर्ष पूर्ण कर चुके रिनपास को अपग्रेड करने की भी मांग की. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने इस मौके पर श्री नड्डा को रिनपास के शताब्दी समारोह में आमंत्रित किया और रांची से उनके व्यक्तिगत जुड़ाव की भी चर्चा की. स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में नकली दवाओं की बढ़ती समस्या को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और मेडिसिन टेस्टिंग लैब खोलने की मांग रखी. केंद्रीय मंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए दो टेस्टिंग लैब्स देने की स्वीकृति दी, जो राज्य की फार्मेसी सुरक्षा को मजबूत करेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डॉ अंसारी की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए विभाग को निर्देशित किया कि झारखंड को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में पूरा सहयोग मिले. उन्होंने मेडिको सिटी के लिए आर्थिक सहयोग और रांची में एम्स की घोषणा करते हुए भरोसा दिया कि जल्द ही इस दिशा में कार्य होगा. बैठक के उपरांत डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि हमने जो मांगा, वह हमारा हक था और आज हमने अपना हक केंद्र से लिया है. स्वास्थ्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना मेरा संकल्प है और मैं इसे हर हाल में पूरा करूँगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह अफसोस की बात है कि ये काम पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन अब वह खुद डॉक्टर होने के नाते स्वास्थ्य सेवा के हर पहलू को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझकर निर्णय ले रहे हैं और उसका सीधा लाभ झारखंड की जनता को मिल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने यह भी ज़िक्र किया कि रिम्स-2 जैसे प्रोजेक्ट का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य क्षेत्र में राजनीति नहीं होनी चाहिए। ये जनता की ज़िंदगी का सवाल है. इस पर केंद्रीय मंत्री ने समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि यह विरोध अनुचित है और उन्हें जानकारी दी जाए कि कौन लोग इसमें बाधा पहुँचा रहे हैं. डॉ. अंसारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली बैठकों की सीमाओं का उल्लेख करते हुए आग्रह किया कि सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को समय-समय पर दिल्ली बुलाया जाए ताकि संवाद में स्पष्टता आए. इस पर केंद्रीय मंत्री ने हामी भरी और कहा कि भविष्य में इस पर अमल किया जाएगा. यह बैठक सिर्फ औपचारिकता नहीं थी. यह झारखंड के स्वास्थ्य भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक मोड़ था. डॉ. इरफान अंसारी ने यह साबित कर दिया कि अगर नीयत साफ हो और नज़रें दूर तक देख सकें, तो कम समय में भी बड़ी लकीर खींची जा सकती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने के लिए केंद्र और राज्य अब एक साथ खड़े हैं.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural accident: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर जोड़सा के ग्राम प्रधान समेत दो घायल, एक गंभीर
खबर

Jamshedpur rural accident: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर जोड़सा के ग्राम प्रधान समेत दो घायल, एक गंभीर

July 14, 2026
Jamshedpur rural thundering – पटमदा में वज्रपात से एक महिला बेहोश, नर्सिंग होम में इलाजरत
खबर

Jamshedpur rural thundering – पटमदा में वज्रपात से एक महिला बेहोश, नर्सिंग होम में इलाजरत

July 14, 2026
Jamshedpur 4 injured drug addicts attack : सीतारामडेरा मुखी बस्ती में नशेड़ियों ने चार किशोरों को हमला कर किया जख्मी, घायल चारों किशोरों को एमजीएम में कराया गया भर्ती
खबर

Jamshedpur 4 injured drug addicts attack : सीतारामडेरा मुखी बस्ती में नशेड़ियों ने चार किशोरों को हमला कर किया जख्मी, घायल चारों किशोरों को एमजीएम में कराया गया भर्ती

July 14, 2026
Next Post
Horoscope know your day Friday 6th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 6 जून 2025

Horoscope know your day Friday 6th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 6 जून 2025

Tata group to manufacture rafale : टाटा समूह की यह कंपनी करेगी राफेल का निर्माण, हुआ अहम समझौता

Jamshedpur fraud case - सीतारामडेरा में दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, उधार के पैसे लौटाने में कर रहा टालमटोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural accident: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर जोड़सा के ग्राम प्रधान समेत दो घायल, एक गंभीर

Jamshedpur rural thundering – पटमदा में वज्रपात से एक महिला बेहोश, नर्सिंग होम में इलाजरत

Jamshedpur 4 injured drug addicts attack : सीतारामडेरा मुखी बस्ती में नशेड़ियों ने चार किशोरों को हमला कर किया जख्मी, घायल चारों किशोरों को एमजीएम में कराया गया भर्ती

Jamshedpur fmd vaccination : पूर्वी सिंहभूम जिले में पशुओ का एफएमडी टीकाकरण अभियान आरंभ, उपायुक्त ने मोबाइल वेटरनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jamshhedpur city sp crime meeting : जमशेदपुर नगर पुलिस अधीक्षक क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर, थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की मिली हिदायत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural accident: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर जोड़सा के ग्राम प्रधान समेत दो घायल, एक गंभीर

Jamshedpur rural thundering – पटमदा में वज्रपात से एक महिला बेहोश, नर्सिंग होम में इलाजरत

Jamshedpur 4 injured drug addicts attack : सीतारामडेरा मुखी बस्ती में नशेड़ियों ने चार किशोरों को हमला कर किया जख्मी, घायल चारों किशोरों को एमजीएम में कराया गया भर्ती

Jamshedpur fmd vaccination : पूर्वी सिंहभूम जिले में पशुओ का एफएमडी टीकाकरण अभियान आरंभ, उपायुक्त ने मोबाइल वेटरनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jamshhedpur city sp crime meeting : जमशेदपुर नगर पुलिस अधीक्षक क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर, थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की मिली हिदायत

Saraikela recovered deadbody identified : कपाली क्षेत्र में जंगल से मिली महिला के शव की हुई पहचान, नीमडीह की सोमवारी की मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News