• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 22, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand health minister meets central minister : झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को केंद्र से मिली बड़ी मंजूरी, झारखंड में होगी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से लेकर हाईटेक लैब तक की स्थापना, अब झारखंड बनेगा हेल्थ हब, एमजीएम मेडिकल कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों की मेडिकल सीटें बढ़ेंगी, हाईटेक लैब और हेल्थ कॉटेज को मिली मंजूरी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : गुरुवार को नई दिल्ली में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. लगभग एक घंटे तक चली इस गहन एवं सार्थक बैठक में झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं जनहितकारी बनाने को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की. इस अवसर पर झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार भी उपस्थित रहे. खनिज संपदाओं एवं औषधीय पौधों से समृद्ध झारखंड राज्य को आज़ादी के दो दशक बाद भी अब तक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सुविधा प्राप्त नहीं हो सकी थी. इस गंभीर मुद्दे को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

डॉ. अंसारी ने बताया कि महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जबकि झारखंड में आयुष चिकित्सा की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. उन्होंने एक सरकारी एवं एक निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना का प्रस्ताव रखा. केंद्र सरकार ने झारखंड में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की. राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों तथा रांची सदर अस्पताल में जापानी तकनीक आधारित अत्याधुनिक हाईटेक लैब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को हाईटेक बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि मरीजों को जांच और इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े और एक ही स्थान पर सटीक निदान एवं बेहतर उपचार उपलब्ध हो सके. धनबाद के एसएनएमसीएच मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज सहित राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 250 करने तथा पीजी सीटों में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में डॉक्टर की कमी और बढ़ती आबादी के अनुरूप मेडिकल सीटों में वृद्धि अत्यंत आवश्यक है. केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि विशेषज्ञ टीम द्वारा निरीक्षण के बाद मेडिकल सीटों में वृद्धि की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

राज्य के सभी जिलों में वेलनेस हेल्थ सेंटर व हेल्थ कॉटेज के निर्माण हेतु केंद्र – राज्य 60 – 40 के अनुपात में वित्तीय सहयोग पर सहमति बनी. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि हेल्थ कॉटेज ऐसे केंद्र होंगे जहां मरीज बेहतर वातावरण में उपचार प्राप्त करेंगे और अस्पतालों के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत होगा. इस प्रस्ताव को भी केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है. डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड सरकार की अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत कार्डधारकों को 15 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. यदि केंद्र सरकार का सहयोग मिलता है, तो यह योजना गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए और अधिक प्रभावी होगी. केंद्रीय मंत्री ने तत्काल दो अस्पतालों के नाम भेजने का निर्देश दिया, ताकि केंद्र सरकार की ओर से सहयोग प्रारंभ किया जा सके. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से झारखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दिशा मिल रही है. (नीचे भी पढ़े)

केंद्र सरकार झारखंड को बिना किसी भेदभाव के उसका पूरा अधिकार देगी. मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा दिए गए झारखंड आगमन के निमंत्रण को केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही झारखंड आकर स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह बैठक ऐतिहासिक है और इससे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना एवं मेडिकल सीटों में वृद्धि से राज्य को बड़ी संख्या में कुशल डॉक्टर मिलेंगे, जो झारखंड की सेवा करेंगे. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर केंद्र सरकार को भेजी जाएँगी, ताकि योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके. इस महत्वपूर्ण बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Related Posts

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
खबर

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

June 21, 2026
Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला
खबर

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

June 21, 2026
jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Next Post
Horoscope Know Your Day Friday 23rd January 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 23 जनवरी 2026

Horoscope Know Your Day Friday 23rd January 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 23 जनवरी 2026

jharkhand palamu janta darbar- पलामू उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, कई मामलों का हुआ निष्पादन

jamshedpur rural bhagavat katha- ईश्वर के अटूट भक्ति एवं अडिग निश्चय से हो सकती है कठिन लक्ष्य की प्राप्ति: उमाशंकर शुक्ल महाराज, हल्दीपोखर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ी भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी

jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News