
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश इंटक कार्यकारिणी में मनोज कुमार सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है. झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने मनोनयन संबंधी पत्र जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से संगठन कार्य में लगकर प्रदेश में एक सशक्त मजूदरों की आवाज को बुलंद करने का कामना की है. साथ ही अपने अनुभवों का पूरो सदुपयोग करते हुए झारखंड इंटक को और मजबूत करने के साथ ही मजदूरों की समस्याओं के निराकरण करने में लगने को कहा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष ने कहा कि ट्रेड यूनियन के क्षेत्र में सक्रिय एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए मनोज कुमार सिंह को झारखंड इंटक की कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है. वहीं वे क्रियाशीलता, कर्मठता एवं क्षमता का पूर्ण सदुपयोग करते हुए संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में दायित्व का निर्वहन करेंगे.




