जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद (राज्यसभा) ने झारखण्ड प्रदेश जनता दल (यू.) की प्रदेश इकाई के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न दायित्व सौंपा. इसके तहत कहीं महत्वपूर्ण लोगों को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं. इसके तहत रांची प्रदेश उपाध्यक्ष पीएन सिंह, धनबाद प्रदेश महासचिव उदय सिंह, रांची प्रदेश महासचिव आशीष शीतल मुंडा, रांची प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सोमेन दत्ता, रांची व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता सुशील कुमार, पलामू प्रदेश सचिव दिलीप पांडे, रांची प्रदेश सचिव मनोज सिंह, गढ़वा प्रदेश सचिव सुयश पांडे, रांची महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवानी लता, रामगढ़ प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील सिंह, जमशेदपुर प्रदेश कार्य समिति सदस्य विश्राम प्रसाद, रांची प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक ठाकुर, हजारीबाग प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक पांडे, रांची प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीर असरार, चाईबासा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव शंकर मुंडा, भुरकुंडा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नितेश ओझा, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव को मजबूती प्रदान करने के लिए मनोनीत किया गया है.



