
जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो की अध्यक्षता में राजधानी रांची के राजभवन के समक्ष 11 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना और प्रदर्शन के कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के महासचिव योगेश शर्मा, जनता दल यूनाइटेड के महानगर अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव, महानगर महासचिव अमित कुमार, महानगर जिला विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अक्षय कुमार झा के साथ पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिला से आए हुए अध्यक्ष इस कार्यक्रम में शामिल हुए और राजभवन में जाकर राज्यपाल को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. इन लोगों ने मांग की है कि हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर दो विधानसभा क्षेत्र को मूलवासियों के लिए आरक्षित किया जाये. पिछड़ा वर्ग को नौकरियों में 27 फीसदी आरक्षण को लागू किया जाये. महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार के तर्ज पर महिलाओं को दी जा रही नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण देने, पंच, सरपंच का पद सृजित करते हुए पंचायत और निकाय का चुनाव कराये जाने संबंधि मांग पत्र सौंपा गया.





