• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand journalist protest : पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ बीमा को लेकर झारखंड के जर्नलिस्ट करेंगे विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन, सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों को मांगपत्र सौंपा

Jharkhand journalist protest : पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ बीमा को लेकर झारखंड के जर्नलिस्ट करेंगे विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन, सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों को मांगपत्र सौंपा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची: झारखण्ड विधानसभा में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के संस्थापक शाहनवाज हसन, आकाश कुमार सोनी, पंकज कुमार, ओमवीर सिंह ने पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर 18 मार्च को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निमंत्रण सह मांगपत्र पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक राज सिन्हा, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक सरयू राय, विधायक अरूप चटर्जी, विधायक डॉ नीरा यादव, विधायक रागिनी सिंह एवं विधायक पुर्णिमा दास को सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि “जब ‘लोकतंत्र’ शब्द का व्युत्पत्तिगत विश्लेषण किया जाता है, तो इसका सीधा-सा अर्थ है जनता द्वारा शासित शासन प्रणाली. संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने लोकतंत्र की एक लोकप्रिय परिभाषा दी थी, ‘जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए सरकार।’मीडिया का काम जनता के संदेश को निष्पक्ष और सटीक रूप से सरकार तक पहुंचाना है. किसी देश की लोकतांत्रिक स्थिति का आकलन आसानी से इस बात से किया जा सकता है कि वहां मीडिया की स्वतंत्रता है या नहीं और आम नागरिक को विचार की स्वतंत्रता प्राप्त है या नहीं. (नीचे भी पढे़ं)

सैकड़ों सीमाओं के बावजूद, लोकतंत्र राजनीतिक संगठन की सबसे स्वीकार्य प्रणाली है. पत्रकारों के लिए जहां देशभर के राज्यों में कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं, वहीं झारखण्ड देश का एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां पत्रकारों के लिए राज्य सरकार द्वारा न ही स्वास्थ बीमा योजना लागू की गयी है और न ही पेंशन योजना ही लागू की गयी है. पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विधानसभा में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों द्वारा अनेक बार प्रश्न उठाये गये हैं. उसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा इस पर कोई पहल अब तक नहीं की गयी है. झारखण्ड देश का एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां सरकार के पास कोरोना से जान गंवानेवालों के कोई आंकड़े नहीं हैं और न ही उनके परिजनों को किसी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है. जहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड से जान गंवानेवाले पत्रकारों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये दिये गये, वहीं झारखण्ड सरकार ने फूटी कौड़ी नहीं दी. पत्रकार पेंशन योजना लागू होने के बावजूद झारखंड के सेवानिवृत्त पत्रकारों को अब तक पेंशन की राशि का भुगतान नहीं किया गया. (नीचे भी पढे़ं)

झारखण्ड में पत्रकारों की हत्या एवं झूठे मुकदमों के आंकड़े काफ़ी भयावह हैं. जिन पत्रकारों की हत्याएं हुई हैं, उनमें से मात्र एक दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी की पत्नी को झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा किये गये लम्बे आन्दोलन एवं संघर्ष के उपरांत सरकारी नौकरी प्रदान की गयी. आंचलिक पत्रकारों के विरुद्ध अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी भ्रष्टाचार से सम्बन्धित खबरें प्रकाशित करने पर झूठे मुकदमों में जेल भेजते आये हैं. ऐसे मामलों में जादूगोड़ा एवं हजारीबाग के बेकसूर पत्रकारों को झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आन्दोलन के उपरांत न्याय मिला, परंतु कई ऐसे पत्रकार हैं, जो आज भी झूठे मुकदमों को झेल रहे हैं. लोकतांत्रिक मूल्यों का समर्थन करनेवाले सभी राजनीतिक दलों, सांसदों, विधायकों, जन प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से यह निवेदन है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की रक्षा के लिए आप सभी झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा झारखण्ड विधानसभा के समक्ष 18 मार्च को प्रातः 10 बजे से दिये जानेवाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर अपना नैतिक समर्थन देने की कृपा करें. लोकतंत्र की रक्षा निष्पक्ष एवं सशक्त मीडिया के बिना संभव नहीं है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur dc review- जमशेदपुर के उपायुक्त की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक, लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश
खबर

jamshedpur dc review- जमशेदपुर के उपायुक्त की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक, लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

October 3, 2026
Jamshedpur rural chakulia oc inspects puja pandals : चाकुलिया थाना प्रभारी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, पूजा समितियों को दिये आवश्यक निर्देश
खबर

Jamshedpur rural chakulia oc inspects puja pandals : चाकुलिया थाना प्रभारी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, पूजा समितियों को दिये आवश्यक निर्देश

October 3, 2026
andhra pradesh incident- आंध्र प्रदेश के तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत,10 गंभीर
खबर

andhra pradesh incident- आंध्र प्रदेश के तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत,10 गंभीर

October 3, 2026
Next Post
Jamshedpur congress welcomes mango nagar nigam new mayor : मानगो नगर निगम की पहली मेयर बनने पर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का कांग्रेस ने किया अभिनंदन, चुनाव में पार्टी विरोधी काम करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे, कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष उठी मांग

Jamshedpur congress new book release : झारखंड कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया संजय सिंह की लिखित पुस्तक इवीएम वाशिंग मशीन में धुली पुस्तक का विमोचन, वोट हेराफेरी के आरोप का तैयार किया गया है दस्तावेज

Tata steel action against encroachment : टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल की बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर के ऑल दैट ड्राइव और न्यू फर्निचर वर्ल्ड के अतिक्रमण को लेकर दायर होगा बीपीएलइ केस, चोरी का बिजली कनेक्शन काटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News