जमशेदपुर : कराटे डो एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक रांची स्थित वाइएमसीए परिसर में रखी गई. संस्था के सभी सदस्य, जो प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित हुए हैं, उनकी उपस्थिति में बैठक की गई. कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत कराटे डो एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष नंदजी प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. बैठक में विशेष रूप से झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपू सिन्हा शामिल हुए. बैठक के दौरान कराटे को प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाना है. इस विषय को लेकर संस्था के अध्यक्ष नंदजी प्रसाद द्वारा कई संभावनाओं पर चर्चा की गई. झारखंड के सभी स्कूलों में कराटे की कोचिंग स्थापित कर स्कूली बच्चों को स्वस्थ एवं निर्भीक बनाना ज़रूरी है. अगले एक वर्ष के विभिन्न तरह के कार्यक्रम की योजना तय करने की ज़िम्मेवारी प्रदेश के सभी ज़िलों को दी गई है. सर्वप्रथम डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का आयोजन सभी ज़िलों में 20 जुलाई से पहले, उसके बाद स्टेट चैंपियनशिप 25 – 27 जुलाई तक करने की चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में संस्था के महासचिव निरंजन पांडेय द्वारा कई सुझाव दिए गए. सचिव राहुल गोप द्वारा संस्था से संबंधित विभिन्न तरह के डॉक्यूमेंट्स एवं जानकारियां साझा की गई. आज के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट टेक्निकल विमल आनंद नाग, वाइस प्रेसिडेंट श्रीगणेश थापा, वाइस प्रेसिडेंट नौशाद ख़ान, सचिव कमल किशोर कच्छप, ज्वाइंट सेक्रेटरी ग़ुलाम जावेद, राकेश कुमार एक्का, संगीता दास, शशि सुमन, ट्रेजरर राजेश मोहन्ती एवं साथ में एक्जीक्यूटिव मेंबर्स – तापस मुखर्जी, मनोज कुमार, शिव कुमार महतो, सुस्मिता प्रियंका किसपोट्टा और सविता सिंह शामिल हुए.



