• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 13, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-lagislature-monsoon-session-झारखंड विधानसभा में उठा टाटा मोटर्स व टाटा कमिंस में यूनियन नेताओं पर की गयी कार्रवाई का मुद्दा, सरयू राय के सवाल पर राज्य सरकार ने क्या दिया जवाब जानें, मोहरदा जलापूर्ति योजना को लेकर जुस्को पर राशि बकाया, सरकार ने सरयू के सवाल पर विधानसभा में दिया जवाब

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
सरयू राय की फाइल तस्वीर.

जमशेदपुर : झारखंड के मानसून सत्र में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने स्थानीय मुद्दों को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया है. उन्होंने खास तौर पर टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस यूनियन के नेताओं पर प्रबंधन द्वारा की गयी कार्रवाई के सवाल अल्पसूचित प्रश्न उठाया है. सरयू राय ने सवाल उठाया कि क्या यह बात सही है कि जमशेदपुर स्थित टाटा कमिंस प्रबंधन द्वारा वहां के मजदूर यूनियन के महासचिव की अकारण बर्खास्तगी के विषय में उपश्रमायुक्त, जमशेदपुर द्वारा टाटा कमिंस प्रबंधन को नोटिस दिया गया है. राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इस पर जवाब दिया कि आंशिक रुप से यह स्वीकारात्मक प्रश्न है. उपश्रमायुक्त जमशेदपुर के पत्रांक 2573 दिनांग 18 सितंबर 2020 के द्वारा सूचित किया गया है कि अरुण कुमार सिंह, बर्खास्तगी के मामले में उपश्रमायुक्त, जमशेदपुर के स्तर पर अभी कार्रवाई जारी है. सरयू राय ने एक और सवख़ल उठाया कि क्या यह बात सही है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा यहां के मजदूर यूनियन के महासचिव और कतिपय अन्य यूनियन पदाधिकारियों की अकारण बर्खास्तगी और वहां का मजदूर यूनियन विवाद का मामला श्रमायुक्त के समक्ष लंबित है. इसका जवाब देते हुए श्रम मंत्री ने कहा है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा वहां के मजदूर यूनियन के महासचिव और अन्य कतिपय अन्य यूनियन के पदाधिकारियों की सेवा से बर्खास्तगी से संबंधित एकल औद्योगिक विवाद, औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 2ए के अंतर्गत संबंधित क्षेत्र के श्रम न्यायालय में प्रभावित कामगार द्वारा सीधे दायर करने का प्रावधान है. इस कारण इससे संबंधित कोई भी औद्योगिक विवाद श्रमायुक्त झारखंड के समक्ष लंबित नहीं है. एक अन्य सवाल में श्री राय ने पूछा कि क्या यह बात सही है कि जमशेदपुर की टाटा कमिं, टाटा मोटर्स और अन्य औद्योगिक इकाइयों में प्रबंधन और श्रमिकों के परस्पर संबंधों के परिप्रेक्ष्य में आचार संहिता बनाया है, जिनकी वैधानिकता का अध्ययन झारखंड सरकार द्वारा नहीं किया गया है. इस पर श्रम मंत्री ने कहा है कि जमशेदपुर की टाटा कमिंस, टाटा मोटर्स और अन्य औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन एवं श्रमिकों के परस्पर संबंधों के परिप्रेक्ष्य में आचार संहिता बनाये जाने अथवा इसकी वैधानिकता की अध्ययन के लिए कोई आवेदन या प्रस्ताव विभाग को प्राप्त नहीं है. एक और सवाल श्री राय ने कहा कि यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार टाटा कमिंस मजदूर यूनियन के बर्खास्त महासचिव और टाटा मोटर्स के मजदूर यूनियन के बर्खास्त पदाधिकारियों को पुन: बहाल करने और जमशेदपुर की औद्योगिक इकाइयों की आचार संहिताओं का अध्ययन करने की दिशा में ठोस कार्रवाई करना चाहती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों, इस पर श्रम मंत्री ने कहा कि यह श्रमायुक्त के पास लंबित नहीं है और किसी तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है.

मोहरदा जलापूर्ति योजना का सवाल उठाया गया
सरयू राय ने अल्पसूचित प्रश्न बिरसानगर के मोहरदा जलापूर्ति योजना के तहत भी उठाया. सरयू राय ने कहा कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर की मोहरदा जलापूर्ति परियोजना का परिचालन और मरम्मत कार्य करने के लिए सरकार और टाटा स्टील की कंपनी जुस्को के बीच वर्ष 2017 में एक समझौता हुआ है, जिसके अनुसार सरकार द्वारा स्थापित मोहरदा जलापूर्ति परियोजना की संरचनाओं विस्तार और पुनरुद्धार कार्यों पर 60 प्रतिशत राशि जुस्को को और 40 फीसदी राशि राज्य सरकार को खर्च करना है, इसको सरकार की ओव से सरकार ने कहा है कि यह सही बात है. श्री राय ने पूछा है कि क्या यह बात सही है कि परियोजना के पुनरुद्धार और विस्तार के संबंध में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए जुस्को की विद्युत लाइन को परियोजना स्थल तक ले जाने का काम पूरा हो गया है, लेकिन झारखंड विद्युत वितरण निगम द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं देने के कारण अभी तक जुस्को का विद्युत कनेक्शन, परियोजना के पंपिंग स्टेशन के साथ जोड़ा नहीं गया है. इस पर सरकार ने जवाब दिया है कि हां यह बात सही है कि जुस्को द्वारा विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था लाइन को परियोजना स्थल तक ले जाने के कार्य को पूरा किया गया है, लेकिन झारखंड विद्युत निगम लिमिटेड को बकाया विद्युत विपत्र राशि 1 करोड़ 41 लाख 22 हजार 50 रुपये का भुगतान जुस्को द्वारा नहीं किये जाने के कराण झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा विद्युत संयोजन के लिए अनापत्ति प्रदान नहीं किया गया है. इस कारण ऊर्जा विभाग से समन्वय किया जा रहा है. श्री राय ने अपने तीसरे सवाल में पूछा है कि क्या यह बात सही है कि झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम के बिजली बिल का भुगतान जुस्को द्वारा नहीं करने और जुस्को की बिजली वितरण व्यवस्था का कनेक्शन मोहरदा पेयजलापूर्ति संरचना से नहीं जोड़े जाने के कारण जलापूर्ति में अक्सर व्यवधान होते रहते है. इस पर सरकार ने कहा है कि यह यह बात सही है. चौथे सवाल में सरयू राय ने फिर सरकार से पूछा है कि यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक तो क्या सरकार मोहरदा पेयजलापूर्ति परियोजना के सुचारु संचालन के लिए संचालन संरचना के साथ जुस्को की बिजली का कनेक्शन जोड़ने का विचार रखती है, हां तो कब तक और नहीं तो क्यों नहीं, इस पर कहा है कि जैसे ही जुस्को बकाया का भुगतान कर देगी और ऊर्जा विभाग से समन्वय स्थापित हो जायेगा तो समस्या का निराकरण भी हो जायेगा.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jharkhand-bjp-झारखंड भाजपा ने केंद्र सरकार के कृषि नीति को बताया-क्रांतिकारी विधेयक पारित कराकर किसान का जीवन बेहतर करने का लक्ष्य, ओछी राजनीति कर रही विपक्ष-video

saraikela-police-success-सरायकेला पुलिस को मिली सफलता, चार अपराधियों को चोरी के सामानों के साथ पकड़ा, दो कांडों का खुलासा करने में अब तक सरायकेला-खरसावां पुलिस विफल

saraikela-police-success-सरायकेला पुलिस को मिली सफलता, चार अपराधियों को चोरी के सामानों के साथ पकड़ा, दो कांडों का खुलासा करने में अब तक सरायकेला-खरसावां पुलिस विफल

jharkhand-minister-decision-बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर 10वीं व 12वीं के टॉपरों को शिक्षा मंत्री देंगे कार, बोकारो के टॉपर को मिलेगा बाइक

jharkhand-minister-decision-बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर 10वीं व 12वीं के टॉपरों को शिक्षा मंत्री देंगे कार, बोकारो के टॉपर को मिलेगा बाइक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज

Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल

jharkhand visit of supreme court justice : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक से मिले झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल, किया अभिनंदन

jamshedpur durga puja samity agm : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, 327 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur brics summit reaction : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज

Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल

jharkhand visit of supreme court justice : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक से मिले झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल, किया अभिनंदन

jamshedpur durga puja samity agm : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, 327 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur brics summit reaction : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

jamshedpur health report : धातकीडीह के मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए लगाया विशेष आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर, लोगों की मदद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News