संतोष वर्मा
चाईबासा : कोरोना वायरस से बचने के लिए बार-बार जिला प्रशासन द्वारा लोगों से अपील किया गया की घर में रहें सुरक्षित रहें, प्रशासन को लॉकडाउन में सहयोग करें, लेकिन पश्चिमी सिंहभूम जिलें के लोग अपने आदत से बाज नहीं आ रहें और सड़कों पर बिना वजह घुम रहें है. झारखंड में कोरोना वायरस का मामला गहराता नजर आ रहा है.
वहीं अब घर से ना निकले घर में रहें सुरक्षित रहें अभियान को सार्थक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनोखा पहल करते हुए सड़को पर बिना वजह घुमने वाले लोगों की आरती उतारना शुरू कर दिया गया है. गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्क करने के लिए तथा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु जारी संपूर्ण लॉकडाउन के तहत विभिन्न स्थानों पर बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने वाले लोगों को टीका लगाते हुए आरती उतारी गई एवं उनसे पुनः अपने और अपने परिवार के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने कि अपील की गई.







