रांची: लव जिहाद और यौन शोषण के मामले में मॉडल मानवी राज ने गुरुवार को न्यायिक दंडाधिकारी सृष्ठि घई की अदालत में अपना 164 का बयान दर्ज कराया. इससे पूर्व सुबह करीब 9 बजे मानवी राज ने अपना बयान दर्ज कराने की लिए रांची सिविल कोर्ट पहुंची. इससे पूर्व उसका मेडिकल व कोरोना टेस्ट कराया गया. कोर्ट में मॉडल का बयान दर्ज कराने को लेकर मामले के अनुसंधानकर्ता विवेक कुमार साथ में कोर्ट पहुंचे. विदित हो कि मॉडल ने कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है. मॉडल ने इस मामले में गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया, इसके बाद कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी पुलिस कर सकती है.(नीचे भी पढे)
क्या है मामला: प्राथमिकी के अनुसार साल 2021 में मानवी राज गूगल पर सर्च कर मॉडलिंग सीखने रांची आयी. होली पर्व के आयोजन को लेकर कोचिंग संचालक ने एक पार्टी दी थी. इस दौरान कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दे दिया गया था, जिसके बाद उसके साथ गलत किया गया. इस दौरान घटना की वीडियो भी बनाया था. आरोपी बार बार इसी वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेलिंग करने लगा. इसके बाद परेशान होकर वह भागलपुर चली गयी थी. उसे जान मारने की धमकी देकर आरोपी ने रांची बुलाया और शारीरिक संबंध बनाता रहा. जिसके बाद वह मुंबई चली गयी. कोचिंग संचालक पीछा करते हुए मुंबई पहुंच गया और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाब बनाने लगा. इन सभी से अजीज होकर मॉडल ने मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी, जिसके बाद रांची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.



