
जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संयुक्त रूप से दिवंगत श्रवण काबरा ओर समाजसेवी श्याम चैधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बिष्टुपुर चेम्बर भवन में शौकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर प्रमुख रूप से चेंबर अध्यक्ष अशोक भलोटिया, कैट के उपाध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष गोवर्धन, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, मुरलीधर केडिया, जिलाध्यक्ष उमेश साह, महामंत्री अशोक मोदी, नरेश मोदी, अरुण बांकरेवाल, भरत वासनी, बालमुकंद गोयल, महावीर अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, धर्मचन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे.



