
जमशेदपुर : झारखंड में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी हिस्से यानी गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग समेत उनसे सटे जिलों में इन पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां समेत अन्य जिलों में निम्न से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. बारिश के दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना है.
बारिश की बात करें, तो पूरे झारखंड में 27 जून तक 13 प्रतिशत बारिश हुई है. इस दौरान डाल्टेनगंज में सर्वाधिक 47.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. वहीं राज्य के सभी जिलों में तापमान लगभग सामान्य ही रहा है. जबकि राज्य के उत्तरी जिलों में तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा है. विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक जहां बारिश होगी, वहीं तापमान भी सामान्य के आसपास रहेगा. हालांकि दो दिन के बाद बारिश में थोड़ी कमी आयेगी.




