लातेहार: पांच लाख का ईनामी जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा उर्फ विनोद लोहरा ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. उसने पलामू आइजी शैलेंद्र सिन्हा, एसपी कुमार गौरव व सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेट यादराम बुनकर के समक्ष सरेंडर किया. इस दौरान आइजी समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों ने बुके भेंटकर समाज के मुख्यधारा में लौटने का स्वागत किया. उन्होंने उसे पांच लाख का चेक सौंपा.सभी ने सुरेंद्र लोहरा के परिजनों को धन्यवाद दिया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बचे हुए उग्रवादी व नक्सलियों से सरकार की नयी दिशा का लाभ उठाकर आत्मसमपर्ण करने और सरकारी सुविधाओं का लाभ लेकर एक शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की अपील की. सुरेंद्र लोहरा पर लातेहार, चंदवा, हेरगंज में कई मामले दर्ज है. सुरेंद्र लोहरा ने बताया कि सरकार की आत्मसमपर्ण व पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया. पिछले 20 सालों से माओवादी व जेजेएमपी संगठन के लिए काम कर रहा है. इस दौरान कई घटनाओं को अंजाम भी दिया था.



