जमशेदपुर : अक्षय तृतीया और शादियों का सीजन नजदीक है. ऐसे में सोने चांदी की खरीददारी की बात लगभग हर घरों में हो रही हैं. किसी को अपने बहू के लिए गहने बनवाने है तो किसी को अपने दामाद के लिए. अक्षय तृतीया के दिन सोना और चांदी खरीदने की मान्यता भी है. वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में उछाल से सोने चांदी के भाव बढ़ गए है. सोना जहां 61 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर चला गया है, वहीं चांदी 79000 रुपए प्रति किलो की रेट के आस पास बनी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
बाजार विशेषज्ञों की मानें तो आनेवाले दिनों में इनकी कीमतों में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. जमशेदपुर सर्राफा बाजार की बता करे तो सोना 24 कैरेट 61300 रुपए, 22 कैरेट 56600 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 79 हजार प्रति किलो की दर से बिक रही है. चांदी की ग्लोबल रेट में 1.09 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है और 25.74 डॉलर प्रति औंस की कीमत से वैश्विक बाजारों में बिक रही है. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में चांदी सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है और इसकी कीमते 90 हजार रुपए प्रति किलो तक जा सकती है. (नीचे भी पढ़ें)
देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी का रेट
दिल्ली में 22 कैरेट सोना 56250 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 78000 रुपए प्रति किलो.
मुंबई में 22 कैरेट सोना 56100 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 78000 रुपए प्रति किलो.
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 56100 रुपये प्रति 10 ग्राम, 81800 रुपए प्रति किलो.
चेन्नई में 22 कैरेट वाला सोना 56760 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 78000 रुपये प्रति किलो. (नीचे भी पढ़ें)
सोना और चांदी के कीमतों में उछाल का सिलसिला 2022 से ही चालू है. 2022 में जहां सोना 48279 रुपए से बढ़कर 54867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी. वहीं चांदी 62035 रुपए से बढ़कर 68092 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी. इनकी कीमतों में उछाल इस वित्तीय वर्ष भी चालू है. यानि आने वाले दिनों में इनकी कीमत और बढ़ेगी.



