मेदिनीनगर (पलामू) : अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की. संचालन संजय कुमार ने किया. इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा है कि हर साल 29 जुलाई को दुनिया भर में 2010 से बाघ दिवस मनाया जा रहा है. बाघों की घटती संख्या के कारणों को जानने के साथ ही उनके संरक्षण करने के प्रतीक लोगों को जागरूक करने के मकसद से बाघ दिवस मनाया जाता है. भारत में वर्तमान में केवल 3166 बाघ बचे हैं. जलवायु परिवर्तन के नुकसान से बाघ तेजी से मनुष्यों के साथ संघर्ष में आ रहे हैं. अवैध शिकार, अवैध व्यापार बाघों के संरक्षण के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है. बाघ की हड्डी, खाल एवं अन्य अंगों की मांग के कारण अवैध शिकार किया जा रहा है. इसके लिए वन्य जीव व्यापार और अवैध शिकार को हर हाल में रोकना होगा. बाघों के आवासों की रक्षा कर बाघ मानव संघर्ष को रोका जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि पलामू टाइगर रिजर्व 1974 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत बनाया गया है. यह भारत के पहले 9 बाघ अभ्यारण्यों में से एक था. जब जंगलों की रक्षा होगी तभी बाघ बचेंगे. इस अवसर पर नीरज कुमार, अमन कुमार, बीरू कुमार, रविकांत कुमार, सुधांशु कुमार, कृष्णा राम, जयपाल मोची, संजय मिस्त्री उपस्थित थें. उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर बेतला पार्क में बायो डायवर्सिटी पार्क बनाने की मांग की.




