मेदिनीनगर (पलामू) : बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की. संचालन संजय कुमार ने किया. इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण विश्व में 20 फरवरी को मनाया जाता है. विभिन्न सामाजिक मुद्दों जैसे-बहिष्कार, बेरोजागारी तथा गरीबी से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर विभिन्न संगठनो जैसे-संयुक्त राष्ट्र संघ एवं विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा सामाजिक न्याय हेतु पूरे विश्व समुदाय से अपील की जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सामाजिक न्याय देशों के समृद्ध और शांति सह अस्तित्व के लिए स्व-अंतर्निहित सिद्धांत है. सामाजिक न्याय का अर्थ है लिंग, आयु, धर्म, सभ्यता तथा संस्कृति की भावना को भूल कर समान-सामाज की स्थापना करना. मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सामाजिक न्याय हेतू गंभीर प्रयास करने की अपील की है. इस अवसर पर जयपाल मोची, कृष्णा राम, विनय कुमार, उत्तम कुमार, अरुण पासवान, संतोष विश्वकर्मा, संजय मिस्त्री, अजय साव, मनोज सिंह, राजू राम, उमेश पासवान, उपेन्द्र तिवारी शनि कुमार, मिथलेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए. संजीत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया.



