आदित्यपुर : सरायकेला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के आवासीय परिसर के मरम्मती के लिए आवंटित ठेकेदार वरुण चौहान के सामानों की चोरी मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर सौरभ दास के साथ करण पात्रो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस ने उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चुराए गए ड्रिल मशीन, पुट्टी मिक्सर मशीन, बिजली का स्विच बोर्ड, किचन आइटम सहित कुल 2.5 लख रुपए के सामान बरामद किए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर अरुण चौहान ने मामला दर्ज कराया था. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने दो दिनों के भीतर कांड का उद्वेदन करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्त में आए सौरभ दास का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.



