रांची : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से एडीजी सुमन गुप्ता की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आहूत की गई. इस बैठक में पलामू डीआइजी वाईएस रमेश, नेतरहाट जंगल वारफेयर स्कूल के डीआइजी धनंजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, लातेहार ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिया. इस बैठक में एडीजी सुमन गुप्ता द्वारा 08 वर्षीय बालक की हत्या के आलोक में दर्ज नेतरहाट थाना के अनुसंधान के प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा की गई. (नीचे भी पढ़े)
उक्त काण्ड की गुणवत्ता के मद्देनजर बीएनएसएस के संबंधित धारा के तहत डिजिटल तकनीकि साक्ष्य संकलन व फोरेंसिक जांच पर विशेष बल दिया गया, ताकि दोषी को ससमय सजा दिलाई जा सके, साथ ही उक्त काण्ड के मद्देनजर विगत 10 वर्षों में नेतरहाट युनिट में पदस्थापित व प्रतिनियुक्त एवं आस-पास के वैसे पुलिस पदाधिकारी और कर्मी जिनके विरूद्ध पूर्व में काण्ड दर्ज हो अथवा विभागीय कार्यवाही की गई है, उसमें अनुसंधान पूर्ण करने व विभागीय कार्यवाही पूर्ण कर फलाफल से अवगत कराने का निर्देश दिया गया.



