• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-politics-bjp-vs-jmm-झारखंड में राजनीतिक तापमान चरम पर, bjp-भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास बोले-13 महिने की हेमंत सरकार ना 3 में ना 13 में, हेमंत खाली खजाना का रोना रोते है, चार्टर्ड विमान से दिल्ली जाते है, jmm-झामुमो का पलटवार-रघुवर जी, आप सरकारी खर्च पर गये थे ”लॉस वेगास” के महंगे क्लब, क्या निवेश लाये, रघुवर दास अपना पासपोर्ट सार्वजनिक करें, रांची से 5 साल में एक बार भी बिना प्लेन के नहीं गये जमशेदपुर, आप क्या बात कीजियेगा, पत्रकारों तक को भी दुत्कारते थे, मालिक बन गये थे, जनता ने उखाड़कर फेंक दिया

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड में राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है. भाजपा और झामुमो के बीच तल्खी बढ़ रही है. शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ जबरदस्त हमला बोला. रघुवर दास ने रांची स्थित भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार खजाना खाली होने का रोना रोती है, लेकिन उपलब्धियां गिनाने के लिए करोड़ों खर्च कर ररही है. 13 महिना की सरकार ना तो 3 में है और ना ही 13 में है. कमजोर और अक्षम सरकार झारखंड में चल रही है. रघुवर दास ने कहा कि विास कार्य धन के अभाव में नहीं किये जा रहे है तो सत्ता की सुविधा पाने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार के पास पैसे है. रांची से दिल्ली तक की 17 विमान होने के बावजूद मुख्यमंत्री चार्टर्ड विमान से दिल्ली गये है. दिल्ली में झारखंड भवन में नहीं ठहरकर दिल्ली के आनंद निकेतन में छह लाख के कमरे में ठहरते हैं. राज्य में अपराध और नक्सलवाद बढ़ता जा रहा है. बेरोजगारी भत्ता, संविदा में काम करने रालों की सुविधा से लेकर हर चीजों में हेमंत सोरेन की सरकार फेल है. राजभवन की दीवार पर नक्सली पोस्टर लगा जा रहे है. जमीन माफिया से लेकर खनन माफिया तक सक्रिय है. दुमका में ट्रक पकड़े जाते है और छोड़ दिये जाते है.पारा शिक्षकों के मामले में पिछली उनकी सरकार ने नियमावली बनाकर कल्याण कोष बनाया था, लेकिन वर्तमान की हेमंत सोरेन की सरकार इसको कैबिनेट में नहीं ला सकी. उन्होंने कहा कि लोहरदगा में दंगा इस सरकार की बड़ी उपलब्धि है. हमारी सरकार में ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. उन्होंने कहा कि इस सरकार में एक कैबिनेट मीटिंग हर माह होती है, 62 संलेख लाये जाते है, अचानक से सारे प्रस्ताव पारित करा दिये जाते है. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक तक संतुष्ट नहीं है. कांग्रेस वसूली करने वाली पार्टी है. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह पर कांग्रेस के ही पूर्व सांसद फुरकान अंसारी वसूली का आरोप लगा चुके है. पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस मुद्रामोचन कर रही है.
दूसरी ओर, झामुमो शाम को रांची में ही अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि भाजपा की रघुवर दास की सरकार में पैसों को पानी की तरह बहाया गया था. रघुवर दास जब सीएम थे तो अपने करीबियों के साथ लास वेगास गये थे, जहां महंगे क्लब में क्या होता है, सबको मालूम है और वहां यह कहा गया था कि निवेश लाने गये थे, लेकिन एक भी निवेश नहीं आया. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के तौर पर रघुवर दास ने कामकाज संभाला तो सीएम के दफ्तर के बाहर गोलियां चल रही थी. सुप्रियो भट्टाचार्या ने रघुवर दास को चुनौती दी कि अगर दम है तो रघुवर दास पासपोर्ट को सार्वजनिक करें कि वे दुनिया में सरकारी खर्च पर कहा कहा गये थे. उन्होंने यह भी कहा कि रघुवर दास जब मुख्यमंत्री बने थे तो रांची से जमशेदपुर खुद चार्टर्ड विमान से जाते थे. पांच साल में सिर्फ एक बार सड़क मार्ग से गये थे, उसके अलावा पूरे पांच साल में हर सप्ताह में एक से दो दिन जमशेदपुर में रहते थे तो सरकारी खर्च पर हेलीकॉप्टर या विमान की ही सेवा लेते थे, उस वक्त उनको खर्च नहीं समझ आता था. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर हो या रांची के पत्रकार, उनको दुत्कारकर बात करना उनका पेशा था, वे मालिक समझ बैठे थे, जिसको जनता ने कुर्सी से उखाड़कर फेंक दिया. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर या रांची में जब पत्रकार उनसे सवाल पूछने जाते थे तो उनको कहते थे चलो भागो, वे हमको संस्कार नहीं सिखाये.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
West-Singhbhum-Crime : कुमारडुंगी के बाटे गोप उर्फ गुरे गोप हत्याकांड का खुलास, चार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन भेजे गये जेल, एक को बाल सुधार गृह

West-Singhbhum-Crime : कुमारडुंगी के बाटे गोप उर्फ गुरे गोप हत्याकांड का खुलास, चार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन भेजे गये जेल, एक को बाल सुधार गृह

West-Singhbhum : झींकपानी में विधिक सशक्तिकरण शिविर आयोजित, 276 लाभुकों को ग्रीन कार्ड और 11 लाभुकों को मिला अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक, यातायात नियम, डायन बिसाही के प्रति आमजनों को किया गया जागरूक

West-Singhbhum : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural bhajan sandhya : नरवा पहाड़ पूजा पंडाल में प्रस्तुत भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पूजा कमिटी की ओर से भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural bhajan sandhya : नरवा पहाड़ पूजा पंडाल में प्रस्तुत भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पूजा कमिटी की ओर से भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News