रांची: रांची स्थित रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन 3 जुलाई को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी करेंगे. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. नगर निगम व जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. मंगलवार को नगर निगम की टीम पिस्का मोड के आस पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे मछली बाजार, सब्जी विक्रेताओं व छोटे मोटे दुकानों को यहां से हटाया गया. कुछ दुकानदारों ने खुद अपनी दुकानें हटा ली, जो नही हटाए उन्हें जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने सख्ती से हटाया. विदित हो कि इस इलाके में अक्सर जाम लगता है. ऐसे में आम लोगों को काफी दिक्कतें होती है. (नीचे भी पढ़े)
सड़क किनारे अवैध तरीके से दुकानें लगाने से सड़कें संकीर्ण हो जाती है, जिससे ट्राफिक की समस्याएं आ खड़ी हो जाती है. इन्ही सभी कारणों से नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कोशिश कर रहा है. इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर के उद्घाटन होने जाने के बाद जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा. जिला प्रशासन व नगर निगम ने आम लोगों से अपील किया है कि रास्तों का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, इससे आम लोगों को काफी दिक्कतें होती है. इन्हीं सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है.जिससे आम लोग सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान पर आना जाना कर सकें.




