जमशेदपुर : चौथी पूर्वी क्षेत्र (ईस्ट जोन) मिनी (अंडर -11) रोल बॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में 21 और 22 मार्च को आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में 6 राज्यों, असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओड़िशा व पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के टीम बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में पहला स्थान और बालिका वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस प्रतियोगिता में टाटा ट्रेनिंग सेंटर, टाटा मोटर्स ट्रेनिंग सेंटर और पश्चिम सिंहभूम के खिलाड़ियों ने भाग लिया. झारखंड की ओर से इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा गोल बालक वर्ग में विष्णु कुमार यादव और बालिका में वैष्णवीआर्या ने किया. झारखंड टीम की इस जीत पर टाटा स्टील खेल विभाग, टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स सोसाइटी एवं झारखंड रोल बॉल संघ के अधिकारियों ने बधाई दी है एवं भविष्य में और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं.



