
सूरतः गिरिडीह के रहने वाले बड़े भाई, भाभी और उसके छोटे भाई मजदूरी करने के लिए कई वर्ष पहले गुजरात के शहर सूरत गए. जहां पर दोनों भाई एक दुकान में मजदूरी करने लगे. इस दौरान देवर व भाभी के बीच प्रेम संबंध चलने लगा. इसके बाद बड़े भाई ने कई बार दोनों को रंगे हाथ पकड़ा. जिसके बाद बड़े भाई ने अपनी पत्नी का छोटे भाई से विवाह करवा दिया. यह मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया. जानकारी के अनुसार झारखंड के गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड के लजकन गांव के रहने वाले भाभी का दिल अपने देवर पर आ गया. दोनों तरफ से बेइंतहा मोहब्बत देख बड़े भाई ने खुद अपनी पत्नी का विवाह अपने छोटे भाई नीतीश से करवा दिया. और दोनों को उसने वर-वधु होने पर आशीर्वाद दिया. बताया जाता है कि महिला दो बच्चे की मां है.बड़े भाई ने कहा कि जब दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, तो मुझे नहीं लगता है कि दो प्रेमियों के बीच में मुझे अड़ंगा डालना चाहिए. इसके बजाय दोनों को एक होने में मदद करनी चाहिए. एक ओर मेरा भाई, दूसरी ओर पत्नी. देवर-भाभी पति-पत्नी बन गये तो इस रिश्ते में कोई बुराई नहीं है.















