जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा के एग्रिको क्षेत्र निवासी माधव सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. वे शिव सिंह बगान एरिया में अपने पूरे परिवार के साथ निवास करते थे. माधव सिंह को सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में जाना जाता है, जिनकी देखरेख में कई सारे लोगों को घर की जमीन भी मिली है. बस्तियों को बसाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है. स्वर्गीय माधव सिंह अपने पीछे तीन बेटा और दो बेटी को छोड गये है. 70 वर्षीय माधव सिंह लंबी बीमारी से ग्रस्त थे. उनके निधन पर समाज के कई लोगों ने हिस्सा लिया.



