हजारीबाग : झारखंड में एक बार फिर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है, जहां दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है. घटना हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन स्थित हिंदुस्तान चौक की है, जहां शिवरात्रि को लेकर झंडा और चोंगा लगाने को लेकर दो समुदाय में भीषण झड़प हो गयी. इसमें दोनों समुदायों की ओर से काफी पत्थरबाजी हुई. इस झड़प में दो मोटरसाइकिल, एक गाड़ी, एक टेंपो और विभिन्न वाहनों में आग लगा दिया गया है. इस दौरान एक दुकान में भी आग लगाया गया है. घटना में काफी लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए हजारीबग सदर अस्पताल पहुंचाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में की है. वहीं झड़प को शांत कर दिया गया है. बता दें कि छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया जिसके कारण दोनों समुदाय में भीषण झड़प हो गयी है. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने तनाव के चलते मौके पर पुलिस तैनात किया है. वहीं उन्होंने बताया है कि फिलहाल घायलों को हजारीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद घटनास्थल का सीसीटीवी खंगाला जायेगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी.














