जमशेदपुर : मार्च का महीना शुरू हो चुका है. इसके साथ ही दिन प्रतिदिन जमशेदपुर समेत झारखंड का पारा बढ़ने लगा है. वहीं बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पूर्व मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. वहीं मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने पूर्वानुमान बताया कि मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह हिटवेव गर्मी ज्यादा पड़ने की संभावना है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों का तापमान 35 डिग्री से अधिक रहेगा. वहीं उन्होंने बताया कि बीते चार माह में जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में कही भी बारिश नहीं हुई. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वर्ष अतिरिक्त गर्मी और गर्म हवाएं चलेंगी. वहीं गुरुवार को भी तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)

मध्य भारत में होगा हीट वेव का कहर-
भारतीय मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक इस वर्ष मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति अधिक होगी. वहीं अन्य हिस्सों में इसका प्रभाव कम रहेगा. वहीं अप्रैल-मई के महीने में उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी राज्यों में हीटवेव की स्थिति अधिक होगी.



