
जमशेदपुर : एक बार फिर कोल्हान समेत झारखंड में मौसम ने करवट ली है. इसी के साथ गुरुवार सुबह से ही कोहरा व धुंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जिसके बाद गुरुवार सुबह से ही रूक कर बूंदाबांदी हो रही. वहीं शुक्रवार दोपहर बाद से मौसम साफ होगा और धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग रांची केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है. जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिला. मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचने की जरूरत है क्योंकि मौसम में बदलाव के कारण ही लोग लापरवाही बरतते है और बीमार पड़ जाते है. इसी के साथ शुक्रवार से ठंड बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होगी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले दो हफ्ते का संभावित पूर्वानुमान जारी किया है. जिसमें 11 फरवरी से लेकर 17 फरवरी और दूसरा सप्ताह यानी 18 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान बताया है. पूर्वानुमान अनुसार इन पहले सप्ताह यानी 11 फरवरी से 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. वहीं दूसरे सप्ताह यानी 18 से 24 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है.





