रांची / जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में सोमवार से मौसम साफ रहेगा. वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री की वृद्धि होगी. तीन दिन बाद 27 और 28 मार्च से फिर मौसम बदलेगा. इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायेकला खरसावां जिला का 32.0 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री गुमला का दर्ज किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
27-28 को इन जिलों में अलर्ट – 27 -28 मार्च को रांची, रामगढ़, चतरा, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गोड्डा, साहेबगंज, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.



