रांची / जमशेदपुर : झारखंड में पिछले 24 घंटे में मॉनसून नरम रहा है. पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. मंगलवार सुबह से जमशेदपुर में धूप खिली है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है. 27 और 28 अगस्त को राज्य के 9 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है. इन जिलों में रांची समेत रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला शामिल है. 29 और 30 अगस्त को राज्य के साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.



