
चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के पंचायत भवन परिसर में झामुमो की पंचायत सम्मेलन कर पंचायत कमेटी का गठन किया गया. सम्मेलन में मुख्य रूप से विधायक समीर महंती उपस्थित थे. विधायक श्री महंती ने कहा कि पंचायत कमेटी के सभी सदस्य प्रखंड कमेटी के साथ मिलकर पंचायत में संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं.(नीचे भी पढ़े)
कहा कि कार्यकर्ता सीएम हेमंत सोरेन द्वारा की जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों तक पहुंचाए और ग्रामीणों को जानकारी देकर जागरूक कर उन्हें संगठन से जोड़ने का काम करें. श्री महंती ने कहा कि जल्द ही राज्य में पंचायत चुनाव होने वाला है, कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. मौके पर उन्होंने नये कमेटी के सदस्यों को दायित्व सौंपा और पंचायत चुनाव की तैयारी करने का दिशा निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़े)
सम्मेलन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष बायाल किस्कू, सचिव तपन नायेक, उपाध्यक्ष पकाश गोप, सह सचिव कृष्णा महतो, कोषाध्यक्ष सुकुमार हेम्ब्रम,संगठन सचिव सुरेन मुर्मू को चुना गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी, जिला सह सचिव धनजंय करूणामय, मुखिया प्रतिनिधि राधानाथ मुर्मू, निर्मल महतो, राहुल महतो, टुलु साव, जवाहरलाल महंती, बुबाई दास, पंकज महतो,अमीर पोलाई मिथुन महतो, लखन मांडी, लोकनाथ महंती समेत अन्य उपस्थित थे.





