
Jamshedpur : झारखंड स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड में ठेकेदारी में काम कर रहे राजेश महतो की रविवार को करंट लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना 4 दिसंबर की है. राजेश मुल रुप से बिहार के सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह गम्हरिया में रहकर जेएसईबी के ठेकेदार इंवेसिव प्रोटेक्टीव सेक्योरिटी गार्ड प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत था. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 4 दिसंबर को वह गम्हरिया के उषा मोड़ के पास बिजली का काम कर रहा था. उसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया. घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे तत्कार इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया था. यहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन उसे उसके गांव ले गए.






