
जमशेदपुर : कोल्हान के आयुक्त बीरेंद्र भूषण की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्टरों की बैठक आयोजित हुई. जहां कई मामलों को लेकर कमिश्नर ने ट्रांसपोर्टरों को दिशानिर्देश जारी किया है. वहीं कमिश्नर ने ट्रांसपोर्टरों को साफ कर दिया है कि वैसे ट्रांसपोर्टर जो परमिट बना लिए हैं, उक्त परमिट के आधार पर गाड़ियों का परिचालन नहीं कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं दूसरी ओर ट्रांसपोर्टर्स ने इसे विभाग की मनमानी बताई है और कहा कि अभी जो भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि पद पर बैठे हैं, वो भाजपा के मानसिकता वाले अधिकारी बैठे हैं, और सरकार को बदनाम करने की नियत से आदेश जारी कर रहे हैं. एसोसिएशन ने धमकी भरे अंदाज मे कहा है कि अगर उन पर कोई आदेश थोंपा गया तो विभाग के इस फैसले के आलोक में वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे. बैठक हंगामेदार रहा. जहां कमिश्नर और ट्रांसपोर्टर आमने- सामने नजर आए. वहीं कमिश्नर ने स्पष्ट कर दिया है कि वे प्रत्येक वाहन का व्यक्तिगत अवलोकन करेंगे एवं होली के बाद इस दिशा में सख्त कार्रवाई करेंगे.







