
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : कोल्हान के डीआइजी राजीव रंजन सिंह एवं डीआइजी सीआरपीएफ तथा एसपी इंद्रजीत महथा, सीआरपीएफ 60 बटालियन के मुख्यालय में पहुंचे एवं गुदरी थाना क्षेत्र के जातरमा-कामरोडा के एरिया में पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के साथ इनकाउंटर में शामिल सभी पदाधिकारी एवं जवानों को धन्यवाद दिए एवं नक्सल अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिए.

साथ ही विशेष रणनीति के तहत नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश अधिकारियों ने दिया. ज्ञात हो कि झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की पीएलएफआइ नक्सलियों के साथ मुठभेड़ मर चार बाइक समेत कई सामान बरामद हुए है. ये बरामदगी क्षेत्र में पीएलएफआइ नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन में हुआ है. इस दौरान पीएलएफआइ कमांडर जीदन गुड़िया के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुआ. ऑपरेशन में एएसपी सह पोड़ाहाट चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाथू सिंह मीणा और सीआरपीएफ 60 बटालियन के पदाधिकारी राजू डी नायक भी शामिल थे.




