• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 26, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-workers-union-टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों का डिमांड पूरा, यूनियन फंड का ‘अभी’ नहीं होगा ‘बेजां’ इस्तेमाल, महासचिव सतीश सिंह का दबाव व पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट टुन्नु चौधरी का मिला साथ काम आया, अध्यक्ष आर रवि पीछे हटे, अलग-थलग पड़े डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद (बीच में), बगल में चश्मा लगाये हुए डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय और उनके बगल में बैठे महासचिव सतीश सिंह. (फाइल फोटो.)

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के फंड का अभी किसी तरह का समाजसेवा या सीएसआर के लिए इस्तेमाल नहीं होगा. टाटा वर्कर्स यूनियन ने इस फैसले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय के बीच सीएसआर फंड को लेकर बुधवार की सुबह ग्यारह बजे से मीटिंग हुई. इस मीटिंग में सीएसआर की राशि को खर्च करने के प्रस्ताव पर बातचीत हुई. इस बातचीत के दौरान अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने सबसे पहले डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय से पूछा कि क्या किया जाना चाहिए. इस पर डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने कहा कि 35 से 36 करोड़ रुपये यूनियन का एकाउंट में जमा है. इस पैसे को समाज की सेवा के लिए किया जाना चाहिए. इसके बाद अध्यक्ष ने महामंत्री सतीश सिंह से पूछा कि बताये कि क्या किया जाना चाहिए. सतीश सिंह ने कहा कि वे भी चाहते है कि समाज की सेवा करें, लेकिन चूंकि, मजदूरों का ही यह फंड है, इस कारण इसका बेजां इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. वैसे भी अब तक ऐसा कोई दृष्टांत कभी यूनियन के इतिहास में नहीं हुआ है कि इस तरह फंड का इस्तेमाल किया जाये और कानून भी इसकी इजाजत नहीं देता है. उन्होंने बताया कि टाटा वर्कर्स यूनियन के आंतरिक कर्मचारियों का हाल ही में वेज रिवीजन समझौता हुआ है. यूनियन मजदूरों के चंदा से चलता है. इस चंदा के आने और हर महिने का खर्च एक बराबर हो चुका है. इसके अलावा बैंक से जो ब्याज पहले ज्यादा मिलता था, वह भी घट गया है. ऊपर से टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ साल पूरे होने पर कर्मचारियों को गिफ्ट दिया जाना है, जिस पर 2.50 से 3 करोड़ रुपये खर्च होना है. ऐसे में अभी यूनियन के पास भी काफी खर्च है और आमदनी काफी कम है. वैसे भी कई कमेटी मेंबरों ने इस पर अपनी लिखित आपत्ति जता दी है, जिसमें कानूनी दायरा के बाहर जाकर यह राशि खर्च नहीं किया जा सकता है. इस पर अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने भी सकारात्मक पहल की और बताया कि उनके पास भी कई आपत्तियां आयी है. महामंत्री जो बोल रहे है, वह सही है. पहले कमेटी मेंबरों के साथ बातचीत होगी, उसके बाद ही किसी तरह का कोई फैसला लिया जा सकता है. सिर्फ अपने स्तर से इतना बड़ा खर्च करने का फैसला नहीं लिया जाना चाहिए. इस कारण अभी जब तक कमेटी मीटिंग नहीं होती है, तब तक फंड का इस्तेमाल करना है या नहीं, उस पर फैसला नहीं लिया जा सकता है. कमेटी मीटिंग के बाद ही कोई जरूरत होगी तो फैसला लिया जायेगा क्योंकि कोरोना वायरस का असर अभी काफी लंबा समय तक चल सकता है. इस कारण इस पर बाद में भी जरूरत होगी तो फैसला लिया जायेगा. इस पूरे प्रकरण में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और महामंत्री सतीश सिंह एकसाथ नजर आये और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय अलग-थलग पड़ते हुए नजर आये. इस बीच सतीश सिंह का पक्ष इसलिए भी भारी पड़ा क्योंकि पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नु का भी उनको पूरा साथ मिला, जिसके बाद खुद अध्यक्ष आर रवि प्रसाद भी दबाव में आये. वैसे कई कमेटी मेंबरों ने भी इसका विरोध किया था, जिसके बाद अध्यक्ष और महामंत्री ने संयुक्त रुप से इस फैसले को फिलहाल के लिए टाल दिया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी

August 6, 2026
nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Next Post

tata-motors-employees-wife-टाटा मोटर्स के सुरक्षा ऑफिसर के ख़िलाफ़ गोलमुरी थाना ने एफआइआर दर्ज़ करने से किया इंकार, एसएसपी से मिली पीड़िता, पीड़िता का पीछा कर रहे रजत सिंह और कर्नल बरार एसएसपी ऑफ़िस के बाहर दिखते ही भागें-video

jamshedpur-saraikela-जमशेदपुर से छत्तीसगढ़ पैदल निकल पड़े मजदूर, थककर आदित्यपुर के सड़क पर बिता रहे रात, पूछने वाला कोई नही

jamshedpur-saraikela-जमशेदपुर से छत्तीसगढ़ पैदल निकल पड़े मजदूर, थककर आदित्यपुर के सड़क पर बिता रहे रात, पूछने वाला कोई नही

saraikela-administration-action-गम्हरिया में ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, अवैध सिरप स्टॉक करने वाला गिरफ्तार

saraikela-administration-action-गम्हरिया में ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, अवैध सिरप स्टॉक करने वाला गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News