
चाईबासा : पेट्रोल व डीजल के मुल्यों में हुए अत्याधिक वृद्धि के विरोध में राष्टीय कांग्रेस पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अह्रवान पर देश में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है।इसी अह्रवान पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम जारी है। सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकू और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के द्वारा विरोध-प्रदर्शन अनोखा अंदाज में किया जा रहा है।शुक्रवार को हाटगम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में सांसद गीता कोड़ा शामिल हुईं। गौरतलब है कि पहले साइकिल की सवारी की, फिर बैलगाड़ी की सवारी और अब मोटरसाइकिल कि अर्थी निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। ज्ञात हो केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि करने के खिलाफ शुक्रवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांघी के आह्वान पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।इस अवसर पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों के कारण डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ने से अन्य सामानों की कीमत बढ़ गई है। महंगाई की मार देश की आम जनता मजदूर व मध्यम वर्गीय परिवार को भुगतना पड़ रहा है। यह सरकार गरीबों के दर्द के प्रति उदासीन है। एक घंटा चले धरना प्रदर्शन के बाद सांसद गीता कोड़ा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साद मूल्य वृद्घि वापस लेने की मांग संबंधी ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम हाटगम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।







