जमशेदपुर : कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) की क्रिकेट टीम सोमवार सुबह ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंची है. मंगलवार को केयू क्रिकेट टीम का मुकाबला कटक यूनिवर्सिटी टीम के साथ होगा. इस मुकाबले को लेकर केयू की टीम ने खूब पसीना बहाया है. को-ऑपरेटिव कॉलेज के द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों के प्रर्दशन के आधार पर केयू क्रिकेट टीम का चयन किया गया हैं. (नीचे भी पढ़ें)
एबीएम कॉलेज के अमरदीप सिंह केयू टीम के कैप्टन है. बागबेड़ा गाराबासा के रहने वाले 18 वर्षीय नंदन कुमार का चयन भी केयू टीम के लिए किया गया है. बीते दिनों नंदन कुमार ने करीम सिटी कॉलेज की तरफ से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी का प्रर्दशन किया था. अपने पहले ही मैच में खेलते हुए नंदन ने पहले ही ओवर में चार गेंदों पर चार विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था.



