जमशेदपुर : चाईबासा स्थित कोल्हान यूनिवर्सिटी ने एलएलबी प्रथम सेमेस्टर सत्र(2021-24), चतुर्थ सेमेस्टर सत्र(2020-23) और पांचवे सेमेस्टर सत्र(2019-22) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. विदित है कि ये सभी परीक्षाएं मार्च 2023 में संपन्न हुई थी. जिसका रिजल्ट घोषित किया गया है. परीक्षार्थी कोल्हान यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.(नीचे भी पढ़ें)
कोल्हान यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में ही विधि संकाय है और जिसमें सिर्फ एलएलबी तक की ही पढ़ाई होती है. एलएलएम और पीएचडी के लिए छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालय का रुख करना पड़ता है.












